दिल्ली18नवम्बर24*दिल्ली में देश का पहला महिला बस डिपो ‘सखी’ हुआ लांच, यहां की सभी कर्मी महिला होंगी
🟡दिल्ली के सरोजिनी नगर में देश का पहला महिला बस डिपो बनकर तैयार हो चुका है। इसका नाम दिया गया है, ‘सखी’ डिपो। मजे की बात यह है कि सखी डिपो में ड्राइवर, कंडक्टर सहित सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। दिल्ली सरकार का दावा है कि सखी डिपो दुनिया का पहला महिला बस डिपो है और विश्व स्तर पर अपनी तरह की पहली पहल है। सरोजिनी नगर सखी डिपो में 223 महिला कर्मचारी हैं। इनमें 89 ड्राइवर और 134 कंडक्टर शामिल हैं। डिपो 70 बसों का बेड़ा संचालित करता है, जिसमें 40 AC और 30 Non AC बसें शामिल हैं। ये बसें दिल्लीभर में 17 रूट्स को कवर करती हैं। यहां बता दें कि पहले सरोजिनी नगर डिपो के नाम से जाना जाने वाला यह डिपो अप्रैल 1954 में शुरू हुआ था, जो कि दिल्ली का पहला बस डिपो था। स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के नाम पर इसे बनाया गया था। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली की पहली महिला बस ड्राइवर वंकदावथ सरिता ने 10 अप्रैल, 2015 को DTC जॉइन की और सरोजिनी नगर डिपो से ही अपनी यात्रा शुरू की ▪️

More Stories
नई दिल्ली 28 फ़रवरी 26*ईरान पर अमेरिकी एवं इसराइली हमले का विरोध करता है एन डी पी एफ
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
नई दिल्ली २६फरवरी २६ * यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक से इनकार।