April 26, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दिल्ली16नवम्बर*INBCWF भवन निर्माण काष्ठ (लकड़ी) कामगारों की हक के लिए हमेशा संघर्षशील : डा० राम चन्द्र खूंटिया (पूर्व सांसद)*

दिल्ली16नवम्बर*INBCWF भवन निर्माण काष्ठ (लकड़ी) कामगारों की हक के लिए हमेशा संघर्षशील : डा० राम चन्द्र खूंटिया (पूर्व सांसद)*

दिल्ली16नवम्बर*INBCWF भवन निर्माण काष्ठ (लकड़ी) कामगारों की हक के लिए हमेशा संघर्षशील : डा० राम चन्द्र खूंटिया (पूर्व सांसद)*

इंडियन नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन फॉरेस्ट एंड वुड वर्कर्स फेडरेशन (INBCWF) सम्बंधित BWI (जेनेवा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिनाँक 14 नवम्बर 2022 (सोमवार) को BBMB प्रशिक्षण केन्द्र, सिंचाई सदन, नांगल भाखड़ा डैम, नांगल टाउनशिप, जिला रूपानगर (पंजाब) में INBCWF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राम चंद्र खुंटिया जी (पूर्व सांसद) बैठक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक में निम्नलिखित एजेंडा पर विस्तार से चर्चा हुई।

1. शोक सभा
2. पिछले बैठक की मिन्ट्स की पुष्टि करना।
3. केंद्र सरकार के द्वारा अधिसूचित श्रम संहिता को लेकर विस्तृत चर्चा एवं ताजा जानकारी से अवगत कराना (सामाजिक सुरक्षा, मजदूरी, ओएचएस और आईआर)
4. भवन निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम के एवं समस्याओं के ऊपर जानकारी व विस्तृत चर्चा।
5. पिछले माह 3 से 7 अक्टूबर 2022 मैड्रिड (स्पेन) में आयोजित BWI विश्व कांग्रेस की जानकारी एवं फेडरेशन के द्वारा प्रस्ताव।
6. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, हड़ताल, बैठक एवं आगामी कार्य योजना के संबंध में सूचना और चर्चा।
7. FSC की आमसभा की बैठक बाली (इंडोनेशिया) 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित हुई उसके बारे जानकारी।
8. फेडरेशन की अगली कार्य समिति की बैठक के लिए स्थान एवं तिथि और निर्धारण करना। 9. फेडरेशन से सम्बंधित यूनियनों के द्वारा संबद्धता शुल्क के बकाया राशि की वसूली।
10. अन्य कोई विशेष विषय अध्यक्ष जी की अनुमति से।
11. धन्यवाद प्रस्ताव

इस बैठक में पूरे देश से 88 प्रतिनधियों ने भाग लिया।

बैठक को नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक के अध्यक्ष सतनाम सिंह लादी एवं उनकी टीम ने सफलता पूर्वक आयोजित किया इस बैठक में INBCWF के राष्ट्रीय महासचिव श्री सरदार इकबाल सिंह एवं मो० शौकत अली, अमजद हसन, राष्ट्रीय सँयुक्त महासचिव, श्री सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष: पंजाब इंटक, श्री सीताराम सैनी, श्री धर्मवीर सिंह लोहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री जगतराम शर्मा, श्री सुभाष चंद शर्मा, श्री प्रेम लाल भाटिया एवं श्रीमती सुमन चौधरी, श्री सतनाम सिंह लादी राष्ट्रीय सचिव, एवं ललित छपाराना, नवीन चन्द शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव: INBCWF आदि कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं ने बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए मज़दूरों को आ रही दिक्कत पर उसके उत्थान के बारे में विचार विमर्श किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० आर० सी० खूंटिया जी (पूर्व सांसद) ने कहा भाखड़ा डैम उत्तरी भारत के हरी क्रांति का प्रतीक कामगारों द्वारा बनाई गई एक अद्भुत मिसाल है जिसे पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था उनके जन्म दिवस 14 नवंबर को अपने संगठन की कार्यकारिणी की मीटिंग उनके द्वारा बनाए शहर नंगल में होने की खुशी महसूस कर रहे हैं उन्होंने पब्लिक सेक्टर को बढ़ावा दिया जिससे बड़ी तादाद में कर्मचारियों व कामगारों को रोजगार मिला वह राष्ट्र को समृद्ध करने के लिए ऐसे बड़े प्रोजेक्ट बनाए आज हमारे देश मे हर वो संस्थान मौजूद है जो विश्व मे ख्याति प्राप्त है यह सब पण्डित जी की दूरदर्शिता से सम्भव हुआ।

हम सब भारतवासी इस दिव्य महान विभूति के आजन्म ऋणी है। हमारी संस्था कामगारों के हितों के लिए लगातार काम करती आ रही है आने वाले समय में भी सरकार द्वारा बनाए गए 4 श्रम सहिंता (लेबर कोड) कर्मचारी, मज़दूर एवं कामगार विरोधी है हम इस लेबर कोड एवं मज़दूर विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करते हुए कामगारों के हित के लिए कामगारों को संगठित कर जन हित में कार्य करते रहेंगे, इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ लंबे समय से जुड़े रहे वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्री सरदार रामकृष्ण सिंह परमार इंटक, पंडित श्री कश्मीरी लाल शर्मा वरिष्ठ इंटक नेता, श्री मंगत राम एटक नेता, श्री सतपाल शाह वरिष्ठ नेता बीएमएस, श्री राम आसरा वरिष्ठ इंटक नेता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस मौके राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा INBCWF के राष्ट्रीय संगठन में श्री सतनाम सिंह लादी को सचिव, नवीन चंद्र शर्मा को संगठन सचिव, कृष्णा यादव को पंजाब राज्य का अध्यक्ष एव
एवं विनोद कुमार राणा को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है उन्होंने कहा कि यह हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए INBCWF एवं इंटक व सम्बंधित विभागों, मंत्रालयों में हमेशा मज़दूरों की आवाज और ज्यादा मजबूती के उठाते रहेंगे।बैठक में नगर कौंसिल नंगल के प्रधान संजय साहनी, अनीता शर्मा उप प्रधान, इंदुबाला पार्षद, चौधरी रामलाल प्रधान इंटक एनएफएल, हरपाल सिंह पाला प्रधान रोडवेज इंटक, कुलविंदर सिंह प्रधान इंटक पीएसीएल, गुस्सा रंजीत सिंह प्रधान बीपीईयू इंटक, सांझा मोर्चा के हरपाल सिंह राणा, शिव कुमार अग्निहोत्री, कमल सेन, शिव कुमार अग्निहोत्री, रणवीर सिंह राणा, यशपाल, संदीप गुलाटी व
नंगल भाखड़ा मजदूर संघ के विनोद राणा, नवीन चंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, परमजीत राणा, अशोक अंग्रिश, बलदेव सैनी, रमेश कुमार, चंद्रमोहन कपिल, दलजीत राणा, कुलदीप सिंह, भोले के० नाथ, हरजिंदर सिंह, रणवीर सिंह, कश्मीर सिंह जसपाल शर्मा, कृष्णा नंद, नंदकिशोर, नवजीत सिंह बलवीर चांद, विवेक द्विवेदी, गौरव शर्मा, सवराज, लखविंदर सिंह, संजय कुमार, श्री निवास मेहता आदि उपस्थित थे।
आपका
*(अमज़द हसन)*
राष्ट्रीय सँयुक्त महासचिव
INBCWF (INTUC/BWI)

About The Author

Taza Khabar