दिल्ली11जून25*रेलवे में ऐतिहासिक बदलाव: अब 24 घंटे पहले जारी होगा वेटिंग लिस्ट चार्ट*
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए वेटिंग‑लिस्ट चार्ट तैयार करने के समय में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब तक जहां अंतिम चार्ट ट्रेन प्रस्थान से 4 घंटे पहले तक तैयार होता था, वहीं अब यह चार्ट 24 घंटे पहले ही जारी कर दिया जाएगा। यह नई व्यवस्था 6 जून 2025 से बीकानेर डिवीजन में एक ट्रैक पर प्रयोगात्मक रूप से लागू की गई है, जिसकी प्रारंभिक प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है।
इस बदलाव से यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा योजनाएं बनाने में सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे को अतिरिक्त कोच या क्लोन ट्रेन जैसे आवश्यक संचालन निर्णय लेने का समय भी मिलेगा। इस व्यवस्था से टिकट कैंसिलेशन व नो-शो की जानकारी समय पर प्राप्त कर सीट आवंटन को बेहतर बनाया जा सकेगा। सफल ट्रायल के बाद इसे पूरे देश के वेटिंग‑लिस्ट वाले रूट्स पर लागू किया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*
बांदा27नवंबर26* अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान ने किए कार्यक्रम और निकाला जागरूकता मार्च*
कौशाम्बी 27 नवम्बर 26*सिराथू में बाइक-साइकिल की जोरदार भिड़ंत दो गंभीर घायल प्रयागराज रेफर*