दिल्ली10जुलाई24*शराब घोटाला: धन शोधन मामले में केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ED की अर्जी पर सुनवाई 15 जुलाई को*
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका को 15 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचिबद्ध किया है। उच्च न्यायालय ने पहले निचली अदालत के 20 जून के आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसके तहत केजरीवाल को मामले में जमानत दी गई थी। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा, जिन्हें याचिका पर सुनवाई करनी थी, उन्हें ईडी के वकील ने सूचित किया कि जांच एजेंसी को उसकी अर्जी पर केजरीवाल के जवाब की प्रति मंगलवार देर रात 11 बजे ही मिली और ईडी को प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए कुछ समय की जरूरत है। वहीं, केजरीवाल के वकील ने दावा किया कि मामले के जांच अधिकारी (आईओ) को दोपहर एक बजे जवाब की प्रति सौंप दी गई थी।
More Stories
कौशाम्बी 5 नवम्बर 26*राजस्थान के पहलवान को कौशांबी के पहलवान ने किया चारों खाना चित*
कानपुर 5 नवम्बर 26*भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारो पर बरसेगा प्रशासन का डंडा: त्योहारों के तुरंत बाद शुरू होगा महा-अभियान
कानपुर नगर 5 नवम्बर 26*यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 116 केंद्र प्रस्तावित, आपत्तियों का होगा स्थलीय सत्यापन