भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजत्स्क)
दिनांक:- 26/09/23*BJP नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक : मुंबई के लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई, अभी ICU में
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर शाहनवाज हुसैन को 26 सितंबर की शाम करीब 4 बजे हार्ट अटैक आया। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की गई है। फिलहाल वे ICU में हैं, जल्द ही उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।बीजेपी MLA आशीष शेलार के घर हार्ट अटैक आया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहनवाज हुसैन मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और बांद्रा के विधायक आशीष शेलार के घर पर मौजूद थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हुसैन को इससे पहले अगस्त में स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।
शाहनवाज का भाषण सुन प्रभावित हुए थे अटल बिहारी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1997 में एक कार्यक्रम में शाहनवाज हुसैन को बोलते सुना था। तब उन्होंने कहा था कि यह लड़का बहुत अच्छा बोलता है। इसे पार्लियामेंट में भेजा जाए तो बड़े-बड़ों की छुट्टी कर देगा।
2005 में कटिहार से विधायक चुने गए
शाहनवाज हुसैन पहली बार फरवरी 2005 में कटिहार से विधायक चुने गए। इसके बाद साल 2010 में भी विधायक बने। वे साल 1999 में राज्य मंत्री बने थे। वहीं, 2001 में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बने। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाई है।हुसैन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पास 5-5 मंत्रालय संभालने का अनुभव है।

More Stories
रोहतास10जून26*आरपीएफ डेहरी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*
रोहतास10जून26**Vikas Vaibhav, IPS 👆🏻गलत करने वाले कोई नहीं बचेगा*
भागलपुर10जून26*चोरी मामले में 48 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार