टोंक 19 मार्च *अभाकोस का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
टोंक| छावनी के अस्तल स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर में अखिल भारतीय कोली समाज का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें समाजिक मुद्दो पर चर्चा करने के साथ ही समाज हित में किए गए पूर्व के कार्याे व आगामी कार्य योजना पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष लेखराज महावर व महामंत्री हीरालाल महावर ने बताया कि जिला कार्यकारिणी सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्यों के सामने कोली विकास समिति अध्यक्ष हेमंत बुंदेल, सरंक्षक चौथमल महावर, दिनेश बुंदेल, रामबाबू महावर, पार्षद रमेशचंद, राजेंद्र महावर आदि ने समाज सुधार, निशुल्क कोचिंग, शैक्षिक सैमीनार, खेलकूद प्रतियोगिता, परिचय सम्मेलन, मृत्युभोज पर पूर्ण प्रतिबंध आदि विषयों पर अपने विचार रखे। इस मौके पर लक्ष्मीनारयण, महावीर, बुद्धि पटेल, जगदीश, बुद्धिप्रकाश, सोनीलाल, कैलाश बाबू, ओमप्रकाश, कैलाश महावर, हीरालाल, सरोजदेवी, कमलेशदेवी, संगीता महावर, सीता बुंदेल, मैनादेवी, सरलादेवी, भगवानदास, मुन्नीदेवी, भागचंद, सीएम महावर, एडवोकेट प्रवीण, पन्नालाल महावर, नरेंद्र, राजेंद्र टेलर, दिनेश, अजय, कमल, हेमंत देवतवाल आदि माैजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया