झांसी 31 अक्टूबर 2022*गड्ढों में तब्दील संपर्क मार्ग।
ग्राम पुरवा से लेकर घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा ,कुअरपुरा, बिरगुआँ, खकौरा तक, पठा पुलिया से लेकर ढ़करवारा तक , हरपुरा से लेकर ग्राम ढ़करवारा तक, परसारा से लेकर पंचमपुरा तक के संपर्क मार्ग तथा झांसी खजुराहो मैन रोड से लेकर बरुआमाफ गांव तक बने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग की मरम्मत नही होने से वषों से ग्रामों के संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील होने के बाद भी संबंधित विभागों का ध्यान इस ओर नही जा रहा है। वही पहाड़गंज से लेकर देवरीघाट तक की झांसी, मिर्जापुर वाली सड़क मार्ग का डामरीकरण कराए जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से की है। मालूम हो कि जब से झांसी खजुराहो फोर लाइन संचालित हो गई है तभी से झांसी मिर्जापुर मार्ग का यह दस किलोमीटर का टुकड़ा संबंधित विभाग की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। इस संबंध में कार्यदाई संस्था एवं पीडब्ल्यूडी विभाग से बात की जाती है तो दोनों अपना पल्ला झाड़ते हुए कहते है की अभी यह मार्ग पीडब्ल्यूडी को नही सौंपा गया है जिससे सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकती है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ13अगस्त26*शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू कर दिए हैं।
मथुरा 13 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को कुल 327 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*