झांसी 30 नवंबर। पत्नी की मारपीट करते हुए घर से निकाले जाने का मामला सामने आया।
मामले से पुलिस को अवगत कराया जाने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं हुई। जिसको लेकर एक बार फिर महिला अपने बच्चों सहित कोतवाली पहुंची।
कल्पना पत्नी रामनरेश ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया कि उसकी शादी मऊरानीपुर निवासी एक व्यक्ति से सन 2017 में हुई थी। शादी के बाद उसकी दो बच्चियां भी हुई। तो वही ससुराली जनों के द्वारा बच्ची होने के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा साथ ही उसके साथ मारपीट की जाने लगी। महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है उसके पति के द्वारा दूसरी महिला के साथ संबंध बना लिया गया है। साथ ही दूसरी शादी कर ली गई है। तो वही इस पूरे घटनाक्रम में पति का साथ उसके ससुराल वाले भी दे रहे हैं। पीड़िता महिला कल्पना ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को अवगत कराया गया। लेकिन पुलिस के द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एक बार फिर महिला ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों का भरण पोषण मजदूरी करके कर रही है साथ ही सड़क पर रहने को मजबूर है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*