झांसी 22अक्टूबर2022*पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बसरिया में बच्चों द्वारा सजाई गई रंगोली तथा जलाए गए दीपक।
शनिवार से शुरू हुए पांचदिनी दीपोत्सव के चलते क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में धनतेरस का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही कमपोंजिट विद्यालय नई बसरिया के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक रंगोली स्कूल परिसर में सजाई गई जिसमें छात्र, छात्राओं द्वारा दिये जलाए गए। इस दौरान प्रधानाध्यापक माधव प्रसाद मिश्रा, योगेन्द्र द्विवेदी, मिहीलाल अहिरवार आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार संबेवियन विद्यालय घाटकोटरा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिलारा में भी स्कूली बच्चों द्वारा धनतेरस के चलते रंगोली बनाकर दीपक जलाए गए। इस दौरान प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह सोलंकी, राजेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र द्विवेदी, निर्मला तिवारी, महेंद्र दीक्षित, ज्योति तिवारी आदि मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
नई दिल्ली8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।