झाँसी12नवम्बर*कदौरा गांव में किसान के खेत में भर रहा गंदा पानी।
झांसी 12 नवंबर । ग्राम पंचायत कदौरा में गांव के अंदर तथा बाहर बरसाती पानी एवं नापदानों के पानी के लिए नालियां नहीं बनी होने से जगह जगह बीच रास्ते में गंदा पानी एकत्रित हो रहा है जिसमें मच्छर पनपने से ग्रामवासी परेशान है वही पैदल चलना भी दूभर है। वही ग्राम कदौरा निवासी किसान रामशरण बादल ने बताया कि गांव से लगा हुआ मेरा भूमधही नंबर है जिस पर लगातार खेती करता चला आ रहा हूं। लेकिन इस वर्ष कुछ लोगों ने जबरन सरकारी चक्ररोड़ पर लाल मिट्टी डाल दी है। जिससे गांव का नापदानों का गंदा पानी खेत में जमा हो रहा है जिस कारण फसल नही बो पा रहे है। किसान ने मऊरानीपुर खंड विकास अधिकारी से खेत की मैडबंधी मनरेगा से कराए जाने की मांग की जिससे गांव का पानी खेतों में जाने से रोके जाने की गुहार लगाई है। इसी प्रकार ग्राम खिलारा व बरुआमाफ में भी गांव के नाप दानों का गंदा पानी खेतों में समा रहा है जिससे रमेशचंद्र द्विवेदी खिलारा एवं शिवदयाल कुशवाहा ने पंचायत विभाग से खेतों के आगे तक गांव के पानी की निकासी के लिए नालियां बनवाए जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कौशाम्बी7अगस्त26*अफजलपुर सातों गांव में भूमि विवाद की 11 शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर कराया निस्तारण*
पंजाब7अगस्त26*चौकी सीडफार्म के प्रभारी सुखपाल सिंह सबइंस्पैक्टर बने
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 पुलिस परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई – नाश्ते-खाने को लेकर टूट रहे रिश्ते हुये एक साथ रहने को राजी