झाँसी11अक्टूबर*अतिवृष्टि से जलमग्न हुए खेत खराब हुई खरीफ की फसलों।
झांसी 11 अक्टूबर 2022। एक ओर जहां किसानों के लिए आसमान से आफत बरस रही है तो वही दूसरी ओर बरुआमाफ में कार्यदाई संस्था के ठेकेदार के द्वारा बरती गई लापरवाही का खामियाजा यहां के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरुआ माफ के किसानों ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा खेतों के बीचोबीच सीसी डाली गई जिसमें पुलिया का निर्माण कही भी नही किए जाने से सोमवार को हुई झमाझम बारिश से जल भराव के कारण कई मूंगफली वाले खेतों में पानी भर गया है। जिसके चलते उखड़ी पड़ी मूंगफली एवं तैयार खड़ी अन्य फसलों में भारी नुकसान हो गया है। बरसाती पानी की निकासी के लिए रास्ता नही होने के चलते फसलें पूरी तरह से सड़ने की कगार पर पहुंच गयी है जिससे पीड़ित किसानों ने वारिस के पानी की निकासी के लिए संबंधित विभाग से खेत पर पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है। वही नयागांव, बरुआमाफ, धायपुरा, खिलारा, भण्डरा, बसरिया, देवरीघाट, पुरवा, घाटकोटरा, पठा, ढ़करवारा, कदौरा, बिरगुआं, भानपुरा, हरपुरा, पंचमपुरा, खकौरा, कुअरपुरा आदि ग्रामों के किसानों ने राजस्व, कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसलीय बीमा कंपनी से 10 व 11 अक्टूबर को अतिवृष्टि से खराब हुई खरीफ फसलों के एवज में क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने की मांग चन्द्रभान, रामकुमार कुशवाहा, बृजभान, गोकुल प्रसाद, पंचमलाल, लखनलाल, रामपाल,बिहारी, शिवदयाल कुशवाहा, ओमशंकर, दयाराम कुशवाहा, नाथूराम, नरेंद्र कुमार, आशाराम, टन्टू अहिरवार, रुपेश कुमार, धमेंद्र कुमार, गयादीन पाल, हरिश्चंद्र,राजू कुशवाहा कमलेश, रामदीन, किशोरीलाल, फेरनलाल कुशवाहा, रामकिशोर कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार, सुबोध राजपूत, साधूराम प्रधान, नरेंद्र राजपूत, लखन भदौरिया, हिरदेश साहू, बिहारी साहू, कमल दादी, संतोष कुमार आदि ने की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*