जोधपुर7अक्टूबर*केबीसी में 50 लाख जीतने वाले सविता भाटी का मातृशक्ति सेवा संस्थान ने किया सम्मानित*
अध्यक्ष कुसुम लता परिहार ने बताया कि हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में जोधपुर की बेटी सविता भाटी ने ₹50 लाख जीतकर कर जोधपुर वासियों अपने परिवार का गौरव बढ़ाया इसी उपलक्ष में मातृ शक्ति सेवा संस्थान वह लायंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति ने नवरात्रि स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जीत की खुशी में सविता भाटी जी को कैप व माला पहनाकर, शॉल ओढकर मोमेंटो देखकर प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया अध्यक्ष ने बताया कि इस उपलब्धि में सविता जी के पति सुमित जी का भी पूरा पूरा योगदान है उनको भी सम्मानित किया गया
इस अवसर पर सविता व पति सुमित भाटी ने केबीसी में जाने के सारे प्रोसीजर को साझा किया सविता ने सभी महिलाओं को मैसेज दिया कि अपने शौक और हुनर को जिंदा रखें और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है बेटी पूर्वा ने कहा कि मम्मी को सम्मानित होते हुए देखकर बहुत खुशी व गर्व करती हूं पेशे से नर्सिंग अधीक्षक होते हुए उन्होंने अपने पढ़ने के शौक को हमेशा कायम रखा
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हरदीप सिंह सलूजा जी ने सिल्वर श्री यंत्र देकर सम्मानित किया व बताया कि सरल, सहज, होनहार, प्रतिभाशाली व्यक्तित्व की धनी समाज रत्न सविता भाटी को सम्मानित करते हम गौरवान्वित महसूस करते हैं आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें और आपने महिलाओं में एक मिसाल कायम की है नौकरी, गृहस्थी के साथ आपने अपने शौक से उपलब्धि हासिल की है मातृशक्ति सेवा संस्थान सह सचिव अमिता जांगिड़ सविता जी से यहां तक पहुंचने में किस तरह की तैयारी की आवश्यकता होती है जानकारी ली संस्था के सचिव रेखा परिहार ने सभी का आभार जताया लायंस क्लब जोधपुर दुर्गा शक्ति की अध्यक्ष माया गहलोत ने भी सविता जी का सम्मान किया कार्यक्रम की फोटोग्राफी अनिल जी ने की
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बलिया17 अप्रैल 26*रेप केस में सस्पेंड क्राइम इंस्पेक्टर-SHO पर FIR:तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज,*
कानपुर नगर17अप्रैल26*कानपुर की केंद्र शासित फैक्ट्री में मजदूरों का शोषण!नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10 हज़ार से ज़्यादा की वसूली