जोधपुर28मार्च*स्व. श्रीमती आरती जोशी की स्मृति में कंप्यूटर सेट भेंट*
जोधपुर। स्व. श्रीमती आरती जोशी की स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झंवर, जिला जोधपुर को उनके पति दिनेश जोशी ने एक कंप्यूटर सेट भेंट किया। ध्यात्य है कि श्रीमती आरती का स्वर्गवास 2021 को असाध्य बीमारी से हुआ था। श्रीमती शिक्षा विभाग में बतौर वरिष्ठ अध्यापिका अपनी सेवाएं दी और शिक्षा के प्रति सदा जागरूकता का संदेश देती रही। प्राचार्य जयप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए उनके पति दिनेश जोशी ने आधुनिक तकनीकी शिक्षा के उन्नयन के लिए विद्यालय को कंप्यूटर सेट भेंट कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने इसी विद्यालय प्रांगण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए श्रीमती जोशी की स्मृति में आने वाली बरसात के मौसम में 51 पौधे भेंट करने की भी घोषणा की है। इस महता कार्य के लिए विद्यालय के समस्त कर्मचारी वर्ग ने दिनेश जोशी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
( जयप्रकाश जांगिड़ )
प्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
झंवर

More Stories
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली26अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*