जोधपुर27दिसम्बर*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस मंगलवार 28 दिसम्बर को है।
रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर से
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस मंगलवार 28 दिसम्बर को है।
आप सभी को स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
इस पावन उपलक्ष्य पर हम सभी कांग्रेस जन भारतीय लोकतंत्र और संविधान को अखंड बनाने का संकल्प लेते हुए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
जोधपुर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कल मंगलवार 28 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेडीए के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान राजेंद्र सिंह सोलंकी होंगे।
सेवा दल की टीम द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम किया जाएगा एवम् इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, विधायक, महापौर, उपमहापौर, ब्लॉक अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्षगण, पार्षद पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेसजन एनएसयूआई, अन्य सभी प्रकोष्ठ व विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सादर आमंत्रित है।
हरेन्द्र सिंह राठौड़
कार्यक्रम संयोजक

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश