जोधपुर24दिसम्बर* राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का आदिवासी गोंड समाज विकास समिति ने जोरदार स्वागत किया।
राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान संघ के जोधपुर प्रखंड के जिलाध्यक्ष विष्णु सरगरा के पंचोलिया नाडी़ स्थित सरगरा निवास पर आदिवासी गोंड समाज के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से लादकर भव्य स्वागत किया।
समिति के अध्यक्ष अलवरसिंह आदिवासी ने कहा कि विष्णु सरगरा के जिलाध्यक्ष बनने से हिंदू समाज में खुशी है। जिलाध्यक्ष बहुत ही वरिष्ठ और समाजसेवी हैं।
जिलाध्यक्ष विष्णु सरगरा ने कहा कि संघ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचा रहा है। हिंदू और हिंदुत्व में फर्क डालने वाले मूर्खता का परिचय दिया है। जिनको जानकारी के लिए बता दूं हिंदू अस्तित्व की पहचान है कि आप अपनी आस्था से, जन्म से, मन से हिंदू हैं। लेकिन अपनी पहचान के प्रति सजग होना और उसके प्रति चेतना का विकास होना हिंदुत्व है। अर्थात पहचान से हिंदू होने का तात्पर्य है कि क्षमाभाव, प्रेमभाव और आचरण की शुद्धता होना, अहिंसा के रास्ते पर चलना और विविधता को महत्व देना।
इस अवसर पर आदिवासी गोंड समाज विकास समिति के अध्यक्ष अलवरसिंह आदिवासी, उपाध्यक्ष ऋषि धुर्वे, सचिव भागीरथ, कोषाध्यक्ष ज्वाला, मंत्री सुभाष, रामबाबू, युवा प्रभारी अमर, अर्जुन व सुरज आदी मौजूद थे। रिपोर्टर चेतन चौहान

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*