जोधपुर22जून*बैंककर्मियों ने अपनी मांगों का बैज धारण कर किया कार्य*
*समझौता वार्ता विफल, आज होगी पुनः वार्ता*
जोधपुर- अपनी मांगों को लेकर यूनाईटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के आव्हान पर बैंककर्मी आंदोलन की राह पर है। संयोजक राजन गहलोत ने बताया कि सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी माँगों का बेज लगाकर बैंक कार्य संपादित किया एवं ग्राहकों को अपनी जायज मांगो से अवगत कराते हुए बैंकों में 27 जून की हड़ताल की जानकारी भी दी। पी के व्यास ने बताया कि उप मुख्य श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में हुई बैठक में आई.बी.ए. एवं बैंक नेताओं के मध्य सहमति नहीं बन पाई। वार्ता आज पुनः रखी गई है। बैंक प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। मुख्य मांगों में पाँच दिन कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेशन, पुरानी पेंशन योजना, लंबित माँगों का निस्तारण करना और सी एस बी बैंक (केथोलीक सयरिन बैंक) एण्ड डीबीएस बैंक में तय वेतन समझौता लागू करना है।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,