March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर07जून*सुदर्शन सेवा संस्थान में वाटर कूलर लगाया*

जोधपुर07जून*सुदर्शन सेवा संस्थान में वाटर कूलर लगाया*

जोधपुर07जून*सुदर्शन सेवा संस्थान में वाटर कूलर लगाया*

रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर राजस्थान

सुदर्शन सेवा संस्थान जोधपुर में ठण्डा जल सयंत्र लगाया गया। अध्यक्ष रतन काका ने बताया की भीषण गर्मी को देखते हुए सुदर्शन सेवा संस्थान द्वारा संचालित किशन भैया सेवा सदन, एम्स रोड में विश्व हिन्दु परिषद के संरक्षक प्रो भवानी लाल माथुर द्वारा एक 400 लिटर क्षमता का वाटर कूलर लगा कर सेवा कार्य किया, जिससे की संस्थान में रुकने आने वालों तथा राहगीरों को ठण्डा और शीतल जल पीने को मिलेगा। जल सयंत्र लगाने में भारत विकास परिषद् प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी आईटी, ड़ॉ प्रभात माथुर और हरि माहेश्वरि का विशेष योगदान रहा। शुभारंभ कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् जोधपुर मुख्य शाखा की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बिड़ला, सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा, सह-सचिव अजय माथुर व ड़ॉ अश्वनि कुमार श्रीमाली उपस्थित रहे।
ड़ॉ प्रभात माथुर