जोधपुर 23 फ़रवरी 26* आठवीं कक्षा की बालिका से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने बाबत।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बीकानेर जिले के बज्जू थाना अंतर्गत रंजीतपुरा गांव की 13 वर्षीय बालिका वसुंधरा सेन पुत्री देवी लाल सेन 21 फरवरी को आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली और लापता हो गई बाद में उसका शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिला। दुष्कर्मियों ने उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। इस घटना क्रम से पूरा मानव समाज व सेन समाज आहत है। इस घटना के विरोध में 2 दिन से लगातार बज्जू में धरना प्रदर्शन जारी है। लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही प्रशासन द्वारा समाज की मांगों को स्वीकार किया गया है।
अतः आपसे निवेदन है कि इस घटना को लेकर हमारी निम्न मांगों को शीघ्र पूर्ण करवाने का आदेश जारी करवाये।
1 सभीअपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
2-फास्ट्रैक में मुकदमा चलाकर अपराधियों को फांसी की सजा दिलाई जाए।
3 पीड़ित परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जावे तथा डेयरी बूथ आवंटित किया जाए।
4 पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड रुपए की राशि तत्काल मुहैया कराई जाए।
5. भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस प्रशासन चाक चोबंद किया जाए।
इस घटना को लेकर संपूर्ण सैन समाज में गहरा आक्रोश है अगर उक्त मांगों को समय पर नहीं माना गया तो संपूर्ण जिलों में धरना प्रदर्शन व प्रदेश व्यापी आंदोलन बालिका को न्याय मिलने तक किया जाएगा।
नरेंद्र शर्मा (जांगिड़)
जिलाध्यक्ष ओबीसी विभाग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*