जालौन31दिसम्बर*तहसीलदार ने विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को जागरूक किया
कालपी जालौन।
समीपवर्ती ग्राम मैनूपुर में तहसील विधिक सेवा समित कालपी के तत्वावधान में तहसीलदार बलराम गुप्ता की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
गुरुवार को
कालपी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत मैनूपुर मुस्तकिल के प्राइमरी स्कूल के परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार बलराम गुप्ता ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बालसेवा योजना एवं दैवीय आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं शासन की योजनाओं तथा समाज कल्याण की योजनाओ के विषय में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बेटी बचाव- बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नारियों की शिक्षा तथा सुरक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए आगामी चुनाव में निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने का आव्हान किया। पैनल अधिवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के हितों के लिए एफ आई आर दर्ज कराने के लिए न्यायालय द्वारा व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम मोहन चतुर्वेदी तथा इरफान मंसूरी,अरविंद कुमार पांडे, कमलेश कुमार, प्रधान सुमन देवी के प्रतिनिधि बब्लू महाराज, लेखपाल दयाशंकर वर्मा के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
✍️✍️यूपी आज तक से मोहित शर्मा की रिपोर्ट
???????????

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*