जालौन/ उत्तर प्रदेश
जालौन से देवेश कुमार स्वर्णकार की रिपोर्ट यूपीआजतक।
ब्रेकिंग
जालौन22जुलाई2023* पुलिस ने आपरेशन लंगड़ा के तहत 24 घंटे में एक और बदमाश किया मुठभेड़ में गिरफ्तार।
एसओजी / सर्विलांस एवं थाना कैलिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान बिना नंबर की सफ़ेद अपाचे मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को जब रोकने का प्रयास किया गया, तो व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई,
पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग की गई जिसके परिणामस्वरूप वांछित 25 हज़ार रुपए का अंतरराज्जीय सरकारी तार लूट की घटना में वांछित इनामिया बदमाश को पैर में गोली लगी है
इसका नाम इमरान पुत्र इमरत खान निवासी ग्राम खेड़ली चंद्रावत थाना लक्ष्मणगड़ जिला अलवर राजस्थान बताया गया है
बदमाश के पास से नाजायज़ असलाह व कारतूस बरामद हुए । इनामिया अभियुक्त इमरान उपरोक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है
अभियुक्त के कब्जे से एक सफ़ेद अपाचे मोटर साइकिल चोरी की बरामद हुई!
पुलिस मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी गई।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
चंडीगढ़15जुलाई 2026 दिन बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🌅 *हरियाणा सुप्रभात समाचार* 🌅
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन बुधवार*आज का राशिफल*