जयपुर28जुलाई2023*आँचल: माताओं के साथ संवाद कार्यक्रम
एम .पी . एस . इन्टरनेशनल में बड़े हर्षोल्लास से “आँचल: माताओं के साथ संवाद कार्यक्रम” आयोजित किया गया जिसमें द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम की अतिथि किरण सोनी , कृष्णा सोनी, संतोष झंवर और ममता जाखोटिया जी ने माँ को ईश्वर की प्रतिकृति बताते हुए कहा कि बच्चे आपके शब्दों से अधिक आपके कार्यों से प्रभावित होते हैं ।अतः बच्चों के साथ अपने बर्ताव में सावधानी रखें।
माताओं के लिए अपने विचारों की अभिव्यक्ति के लिए खुला मंच रखा गया जिसमें उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि बच्चे का वास्तविक विकास अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेलने और पढ़ने से होता है और विद्यालय उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाता है। सचिव दीपक सारडा व प्राचार्या अर्चना सिंह ने माताओं के साथ अपने संवाद में कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें । बच्चों के साथ बैठकर विद्यालय में होने वाली गतिविधियों की जानकारी लें।अपने बच्चों के छोटे-छोटे कार्यों की प्रशंसा करें। उनकी तुलना दूसरे बच्चों से ना करें ताकि उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों में माताओं के लिए अनेक खेल और गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या एवं और उप- प्राचार्या मंजू शर्मा द्वारा इन खेल गतिविधियों में विजेता माताओं को पुरस्कृत किया गया।

More Stories
कानपुर नगर27मई26*जनगणना मकान सूचीकरण कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले हुए सम्मानित
अयोध्या २७ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
दिल्ली27मई26*गृहमंत्री अमित शाह ने कल बीकानेर में उच्चस्तरीय बैठक की,बड़े दिशा निर्देश दिए हैं