April 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर25दिसम्बर23*सौंदर्य प्रतियोगिता ' ब्यूटी ऑफ राजस्थान ' का ग्रैंड फिनाले संपन्न*

जयपुर25दिसम्बर23*सौंदर्य प्रतियोगिता ‘ ब्यूटी ऑफ राजस्थान ‘ का ग्रैंड फिनाले संपन्न*

जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट यूपीआजतक।

जयपुर25दिसम्बर23*सौंदर्य प्रतियोगिता ‘ ब्यूटी ऑफ राजस्थान ‘ का ग्रैंड फिनाले संपन्न*।

*विशाखा राठौड़ रहीं विनर, प्रिया चौहान और आशी शर्मा रहे फर्स्ट और सेकंड रनरअप*।

*जयपुर।* मालीराम एण्ड सन्स एंटरटेनमेंट की ओर से रविवार को सीकर रोड स्थित होटल रमाडा में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘ ब्यूटी ऑफ राजस्थान ‘ का ग्रैंड फिनाले सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी संदीप सिंह चौहान आईजी थे वहीं बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार जीतू वर्मा (जोजो) विशिष्ट अतिथि थे।
मालीराम एण्ड सन्स एंटरटेनमेंट के फाउंडर एंड डायरेक्टर गौरव योगी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान ऑडिशन में निर्णायकों ने प्रतियोगिता के 20 प्रतिभागियों में से विनर का चयन किया। प्रतियोगिता में विनर विशाखा राठौड को घोषित किया गया वहीं फर्स्ट रनरअप प्रिया चौहान को और सैकण्ड रनरअप आशी शर्मा घोषित हुये
5 युवतियों को बेस्ट स्माइल, बेस्ट फोटोजेनिक, बेस्ट कॉन्फिडेंस, बेस्ट टेलेंटेड और बेस्ट पर्सलिटी टाइटल अवार्ड भी दिये गए।

*सतरंगी रोशनी में डांस और रैंप वॉक*
सतरंगी रोशनी और डीजे की तेज ध्वनि के बीच प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया। साथ ही डांस की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। हॉल में उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजा प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर भव्य आतिशबाजी की गई। प्रतियोगिता के विनर सहित फर्स्ट और सेकंड रनरअप को फोटो शूट के साथ , दो म्यूजिक एल्बम भी दी जायेंगे ,
कार्यक्रम के ऑर्गनाइज़र कपिल शर्मा, रविकान्त शर्मा और प्रेरणा मंडलोई ने बताया कि मुख्य अतिथि के चाँदमाल कुमावत ,भूमिज़ा स्कूल के संस्थापक मनोज अमन , विद्या भारती स्कूल के संस्थापक के ऐन भाटी ,डॉ हंसराज शर्मा , एसएसएबीसी ग्रुप के फाउंडर मदन यादव ,संदीप अग्रवाल , हंसराज शर्मा , नेमीचंद सेनी ब्रजेश पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन केउपस्थित रहे ।
योगी ने बताया कि जूरी मेम्बर में मधु भाटी , राशिका राठौर ,सुगंधा शर्मा रहे !
ग्रूमिंग टीचर रोनिका सिंह रहे
और नरेश डांस कम्पनी ने डांस का परफॉरमैन्स दिया !
डिज़ाइनर संजय शर्मा ने अपने कलेक्शन का शोकैश किया

Taza Khabar