जयपुर08सितम्बर23*रावत पब्लिक स्कूल में” फुल मार्क्स की हिंदी कार्यशाला”
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के निर्मला ऑडिटोरियम में एक दिवसीय हिंदी भाषा शिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का आयोजन फुल मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।
कार्यशाला का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।
रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने अपने स्वागत भाषण में समृद्ध हिंदी भाषा के महत्व एवम उसके प्रचार के विषय में अपना मत रखा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती प्रमिला चोपड़ा को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवम राष्ट्रीय पाठ्यक्रम 2023 के परिपेक्ष्य में हिंदी भाषा शिक्षण की रोचक गतिविधियों के समावेश के बारे में चर्चा की गई। बच्चे के मन से अध्यापक का जुड़ाव जरूरी है।जीवन मूल्य, नैतिक शिक्षा, रिश्तो का महत्व, स्नेह की भावना ,जुड़ाव ,एहसास इन सब को एक हिंदी शिक्षक ही बाल मन में अपने आचार विचार द्वारा रोंप सकता है।
साथ ही हिंदी शिक्षण के हर टॉपिक को रुचिकर गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को भली भांति रोचकता पूर्वक सिखाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में फुल मार्क्स प्रकाशन के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल भार्गव ने उपस्थित सभी 70 से अधिक शिक्षको को सर्टिफिकेट प्रदान किए एवम सिनियर एरिया मैनेजर ब्रजेश पाठक, एरिया मैनेजर खुशबू भटनागर सीनियर रीजनल मैनेजर दीपक भार्गव एरिया मैनेजर वेद प्रकाश ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*