जम्मू कश्मीर04सितम्बर24*पहली बार देश के एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लोगों के अधिकार छीने गए-राहुल गांधी।
जम्मू कश्मीर से वीना देवी की रिपोर्ट यूपीआजतक
रामबन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…पहली बार देश के एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लोगों के अधिकार छीने गए। सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस करना होगा क्योंकि सिर्फ आपका राज्य ही नहीं छीना गया है, आपसे आपके अधिकार, आपकी संपत्ति, सब कुछ छीना जा रहा है। 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई, देश को संविधान दिया। आज जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, उसका नाम उपराज्यपाल है लेकिन वो राजा है। आपकी संपत्ति आपसे छीनकर बाहर के लोगों को दी जा रही है… हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा, हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले और फिर चुनाव हों लेकिन भाजपा ये नहीं चाहती… भाजपा चाहे या न चाहे INDIA गठबंधन इतना दबाव डालेगी कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना ही होगा।”

More Stories
बाँदा ८ जून २०२६ * प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में आज पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया
सहारनपुर ८ जून २०२६ *उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की बड़ी बैठक सहारनपुर में 28 जून रविवार को हो सकती है -गुरप्रीत बग्गा
कानपूर ८जुन २०२६ * पूर्व की सरकारों की तरह अब उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में केडीए विभाग द्वारा गरीब पीड़ित किसानों का शोषण तो जारी है ही लेकिन अब केडीए द्वारा डाटा तक ब्लॉक कर दिया गया