चित्रकूट2मार्च*टीएसआई द्वारा चलाया गया ई-रिक्शा एवं ऑटो वाहनों की चेकिंग अभियान*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट आज दिनाँक-02.03.2023 को पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज कमल के पर्यवेक्षण में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में टीएसआई योगेश कुमार यादव मय टीम के कर्वी शहर के ट्राफिक चौराहा, एसआईसी तिराहा, बस स्टैण्ड पर वाहन चेकिंग की गयी । इस वाहन चेकिंग में प्रतिबंधित स्थान पर गाड़ी खड़ी करना एवं गाड़ी में लाउड स्पीकर लगाए पाए जाने पर कुल 9 वाहनों को 207 MV Act के तहत सीज किया गया, जिसमें 02 ई रिक्शा एवं 07 ऑटो सम्मिलित है । इस दौरान 14 ई-रिक्शा एवं ऑटो का पेण्डिंग ई-चालान किया गया ।
इस दौरान ई-रिक्शा चालकों एवं ऑटो चालकों को जागरुक किया गया कि वाहनों में लाउडस्पीकर न बजाये तथा ओवर सवारी न बैठायें, यातायात नियमों का पालन करें ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*