चित्रकूट18फरवरी*केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट केंद्रीय राज्यमंत्री सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने आज राष्ट्रीय रामायण मेला के शुभारंभ के बाद रैन बसेरा परिसर सीतापुर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा लगाई गई तुलसी कथा रघुनाथ की एवं भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।
तत्पश्चात मंत्री द्वारा रैन बसेरा परिसर में ही विभिन्न जनपद के विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का भी फीता काटकर शुभारंभ किया तथा विभिन्न प्रदर्शनी स्टालों पर घूमकर योजनाओं के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी की तथा निर्देश दिए की अधिक से अधिक आम जनमानस को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, उपनिदेशक कृषि राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री आर पी शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद करबी लालजी यादव, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Stories
हरदोई ११मार्च २६ * लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, ड्यूटी से गायब उपनिरीक्षक और बेनीगंज प्रभारी निरीक्षक निलंबित
जोधपुर 11 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जोधपुर की कुछ खास खबरें
जोधपुर 11 मार्च 26*रीको : भ्रष्टाचार का अड्डा