चित्रकूट14जून23*नीट (यूजी) में रेजोनेंस के 8 विद्यार्थियों के 700 से अधिक मार्क्स,*
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रसिद्ध कोटा के रेजोनेंस संस्थान ने एक बार फिर नीट (यूजी) 2023 में असाधारण प्रदर्शन किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब रेजोनेंस के 8 विद्यार्थियों ने नीट यूजी में 700 या उससे अधिक का स्कोर प्राप्त किया ।
रेजोनेंस के विद्यार्थियों ने शीर्ष 100 स्थानों में 3 अखिल भारतीय रैंक और शीर्ष 200 में 6 स्थान प्राप्त किए हैं।
संस्थान के रेसोबेस के क्लासरूम छात्र श्रीजन ने 720 में से 710 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 60 हासिल की, जबकि ऑनलाइन क्लासरूम छात्र शिवम कुमार राय ने 705 मार्क्स के साथ ऑल इंडिया रैंक 89 हासिल की। रेजोबेस के ही अन्य क्लासरूम छात्र ऐजाज़ आर्यन जुमखान, ने 705 अंकों के साथ एआईआर 98 हासिल की।
टॉप रैंक हासिल करने वाले अन्य छात्रों में सयाली सुनील महिंद्रा-एआईआर 135, प्रांजल सिंह-एआईआर-150 और अरमान मित्तल-एआईआर-197 हैं।
इनके अतिरिक्त कृष्णा अग्रवाल और देव सिंघई ने भी 720 में से 700 अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि अर्जित की एवं क्रमशः 258 व 288 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की ।
जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी में, प्रांजल सिंह ने भी 705 अंकों के साथ एआईआर 7 और कृष्णा अग्रवाल ने 720 अंकों में से 700 अंकों के साथ एआईआर 14 हासिल की है। अभिनव सिंघानिया ने ईडब्ल्यूएस में ऑल इंडिया रैंक 60 प्राप्त की ।
इन विद्यार्थियों के अतिरिक्त काशिका वेदवाल ने एससी केटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 17 तथा मोहित कुमार ने एसटी कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 65 प्राप्त की ।
कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए शानदार रैंक्स हासिल की। परिणाम अभी भी संकलित किए जा रहे हैं ।
इन टॉपर्स की उल्लेखनीय उपलब्धियों का फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने समान रूप से जश्न मनाया।
इस विजयी अवसर पर सभी छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को मिठाई वितरित की गई जबकि छात्रों ने फैकल्टी मेंबर्स के साथ नृत्य किया।
श्री आर. के. वर्मा, प्रबंध निदेशक, ने सभी सफल छात्रों और उनके माता-पिता को बधाई दी और उनके आगे के शानदार करियर की कामना की।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*