चित्रकूट12मार्च*गांव के दबंग व्यक्ति ने गांव के मुख्य मार्ग की सड़क को जेसीबी से तुडवा दी।
आधे से अधिक गांव में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का आना जाना हुआ बंद।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
पहाड़ी चित्रकूट जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक की ग्राम पंचायत तौरा में दबंग गांव निवासी संजय द्विवेदी उर्फ कृष्णकुमार द्वारा 2002 में निवर्तमान प्रधान चुन्ना सिंह द्वारा निर्मित ग्राम सभा की रोड को जेसीबी मशीन से खुदवा दिया गया ,,बता दे की पिछले 20 साल से सिकरिया संपर्क मार्ग से देवी जी मंदिर नाम से निर्मित रोड जो गांव का मुख्य मार्ग है ,उसको दबंगई के बल पर खोद दिया गया है ,, जेसीबी बलराम सिंह बालापुर की बताई जा रही है ,,जिससे आधे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है ,,यदि इस समय किसी के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो वह हॉस्पिटल भी नहीं पहुंच सकता है। एक तरफ जहां शासन-प्रशासन के द्वारा गांव मजरो के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर गांव के दबंग व्यक्ति के द्वारा शासन प्रशासन के लाखों रुपए की क्षति पहुंचाई गई। प्रधान पद के प्रत्याशी रहे अशर्फीलाल द्वारा बताया गया कि गांव निवासी संजय द्विवेदी द्वारा तोड़ी गई रोड से गांव के सैकड़ों परिवारों का आने जाने का रास्ता बंद हो गया है जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोश है उनके द्वारा बताया गया कि गांव निवासियों ने जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट से मांग की है कि दबंग व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई कर शीघ्र रोड बनवाई जाए जिससे जनता की आने जाने की समस्याएं दूर हो सके।

More Stories
वाराणसी6जुलाई26*₹5 लाख लूटकांड का खुलासा, 8 बदमाश गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली
नई दिल्ली6जुलाई26*👉अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!*
मथुरा 6 जुलाई 26 थाना जैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जौनाई में गाड़ी हटाने को लेकर हुई दो पक्षों में फायरिंग एवं मारपीट*