चित्रकूट05जुलाई23*श्री हनुमानजी आश्रम नांदी में श्रावण मास में प्रारंभ हुआ रुद्राभिषेक।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जनपद चित्रकूट के सिद्ध पीठ पाताली श्री हनुमानजी आश्रम नांदी में श्रावण मास में 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से श्री शिव भगवान का रुद्राभिषेक का आयोजन आश्रम के मंहत श्री महेन्द्र दास जी महाराज के द्वारा प्रारंभ हुआ आश्रम के मंहत श्री महेन्द्र दास जी के द्वारा बताया गया कि यह आयोजन श्रावण मास व अतिरिक्त श्रावण मास को लेकर दो माह/60 दिनों तक नियमित चलता रहेगा। आपको अवगत कराते चलें कि नांदी श्री हनुमानजी की मुर्ति सैकड़ों वर्ष पूर्व पाताल से निकली हुई है जिसका दाहिना पैर पाताल में है। आश्रम के मंहत श्री महेन्द्र दास जी महाराज के द्वारा बताया गया कि राम चरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज प्रतिदिन राजापुर से पैदल 23किमी चल कर पूजा अर्चना करने नांदी आया करते थे। इस दिव्य मूर्ति के दर्शन के लिए दूर-दराज के प्रान्तों से श्रद्धालु आते हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं का आना जाना बना रहता है, मंगलवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं के हुजूम के साथ साथ सैकड़ों भण्डारे होते हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*