March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट03मार्च*हनुमान जी आश्रम नांदी के नाला निर्माण पर ठेकेदार द्वारा किया जा रहा भारी भ्रष्टाचार।

चित्रकूट03मार्च*हनुमान जी आश्रम नांदी के नाला निर्माण पर ठेकेदार द्वारा किया जा रहा भारी भ्रष्टाचार।

चित्रकूट03मार्च*हनुमान जी आश्रम नांदी के नाला निर्माण पर ठेकेदार द्वारा किया जा रहा भारी भ्रष्टाचार।

शासनादेश को दरकिनार कर घटिया सामग्री से कराया जा रहा नाले का मरम्मती करण।

संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट उत्तर प्रदेश

चित्रकूट जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक के नांदी ग्राम पंचायत के प्रसिद्ध हनुमान जी आश्रम के पास बन रहे मुख्य सड़क के नाला निर्माण में दबंग ठेकेदार गुप्ता के द्वारा मानक विहीन सामग्री का उपयोग कर खुलेआम शासन-प्रशासन के नियम निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही और जिम्मेदार कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं जबकि गांव के लोगों में काफी आक्रोश है स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा जिस तरह मनमानी पूर्वक नाले का मरम्मती करण कराया जा रहा है ऐसे में यह नाला पहली बरसात मैं पहली बार में ही बह जाएगा। गांव निवासियों ने जिले के यशस्वी जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि नाला निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिससे ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में किया जा रहा भ्रष्टाचार के सच्चाई उजागर हो सके। अब देखना यह होगा की खबर छपने के बाद ठेकेदार के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच कर उचित कार्यवाही की जाती है या फिर जांच के नाम पर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है।

Taza Khabar