May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी03मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी03मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

[03/03, 6:49 am] +91 80047 98338: रोजगार मेला आज
==============
आज दिनांक 03-03-2023 को राजकीय आई टी आई सिराथू कौशांबी के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया है जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों के माध्यम से इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है।
[03/03, 4:33 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *युवा उत्सव के तहत 17 मार्च को किया जायेंगा प्रतियोगिताओ का आयोजन*

*युवा उत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओ में देश-भक्ति की भावना को जागरूक करना*

*कौशाम्बी* जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से युवा उत्सव india@2047 कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च 2023 को किया जायेंगा। युवा उत्सव कार्यक्रम के तहत युवा लेखक प्रतियोगिता युवा कला प्रतियोगिता फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं कार्यशाला भाषण प्रतियोगिता जिला सांस्कृतिक उत्सव (समूह कार्यक्रम) आयोजित किया जायेंगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने स्वतन्त्रता दिवस भाषण में पंच प्राण भारत का दृष्टिकोण 2047 अमृत काल के युग में का मंत्र दिया था इस संदेश को आगे बढ़ाते हुए युवा कार्यक्रम विभाग नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से युवा उत्सव india@2047 का एक अखिल भारतीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम की थीम-पंच प्राण और युवा उत्सव india@2047 है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को फिर से जगाना और युवाओं को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करना है

*शशिभूषण सिंह पत्रकार
[03/03, 4:33 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *25 नवंबर को खुले रहेंगे न्यायालय*

*कौशाम्बी* उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्गत किये गये कैलेण्डर वर्ष-2023 के पैरा-10 के अनुपालन में माह-नवम्बर 2023 के चतुर्थ शनिवार 25 नवम्बर 2023 को न्यायिक अधिष्ठान कौशाम्बी के सभी न्यायालय खुले रहेंगे तथा अन्य कार्य दिवसों की भॉति सभी न्यायिक कार्य सुचारू रूप से सम्पादित किये जायेंगे

*शशिभूषण सिंह पत्रकार
[03/03, 4:33 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *जनपद न्यायालय में अंशाकालिक सफाईकर्मी के रिक्त एक पद के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित*

*कौशाम्बी* जनपद न्यायालय में अंशकालिक सफाईकर्मी के रिक्त एक पद पर सम्बद्ध किया जाना है। यह जानकारी अध्यक्ष चयन समिति (अंशकालिक सफाईकर्मी)/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने देते हुए बताया कि अनुबन्ध के आधार पर अंशकालिक सफाईकर्मी को सम्बद्ध किया जाना है, जिसे मासिक पारिश्रमिक 06 हजार रुपए दिया जायेंगा एवं पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 08वीं उत्तीर्ण हों। उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 मार्च 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय में अपनी पहचान पत्र, फोटो व शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हों

*शशिभूषण सिंह पत्रकार कौशांबी 9792121202*
[03/03, 4:33 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *प्रयागराज*

उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़ी खबर,

पुरामुफ्ती इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई,

पुरामुफ्ती के मंदर मोड़ पर कार्रवाई होगी,

बुलडोजर,पोकलैंड मशीन से एक्शन होगा,

अतीक अहमद से जुड़े लोगों पर कार्रवाई,

बुलडोजर,पोकलैंड मशीन के साथ टीम मौजूद,

पुरामुफ्ती के मंदर मोड़ पर PDA दस्ता मौजूद,

थोड़ी देर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी शुरू.
[03/03, 4:34 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *अतीक के खासम खास को उठा ले गयी एसटीएफ पुलिस*

*कौशांबी* प्रयागराज शहर के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता माफिया अतीक अहमद के करीबी को एसटीएफ प्रयागराज की पुलिस जनपद कौशांबी के पश्चिम सरीरा इलाके के टिकरी नागी गांव से पूछताछ के लिए उठा ले गई है साबरमती जेल में बन्द अतीक से मुलाकात करने वालों की सूची एसटीएफ ने निकाली है इसमें कौशांबी के पूर्व प्रधान का नाम भी शामिल है अतीक अहमद के खासम खास समझे जाने वाले पूर्व प्रधान साबिर को एसटीएफ ने पूछताछ के लिऐ उठा लिया है उमेश पाल हत्याकांड की जांच पुलिस कर रही है जिसमें अतीक से जेल में मुलाकात करने वालो की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है साबरमती जेल मे बंद अतीक अहमद से मुलाकात के बाद साबिर का नाम सामने आया है जिस पर एसटीएफ प्रयागराज में साबिर को उनके घर से उठा लिया है साबिर के उठाए जाने के बाद अतीक के अन्य खासम खास में बेचैनी बढ़ गई है मंझनपुर मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्र में अतीक के खासम खास लोग हैं

[03/03, 4:34 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *लखनऊ*

योगी सरकार ने चालक, परिचालकों और कर्मियों को दिया होली का उपहार

उत्कृष्ट और उत्तम योजना के अंतर्गत मिलेगा अतिरिक्त मानदेय

यूपी रोडवेज ने की प्रोत्साहन राशि में 1000 रुपये की वृद्धि

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने की होली की विशेष तैयारी

होली के त्योहार के लिए 533 बसों के बढ़ाए गए फेरे

3 मार्च से 12 मार्च तक बसों का होगा विशेष संचालन
[03/03, 4:34 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *लखनऊ*

निकाय चुनाव से जुड़ी हुई बड़ी ख़बर

मेयर और अध्यक्ष की सीटों पर नए सिरे से होगा आरक्षण

नगर निगम,पालिका परिषद अधिनियम में होगा संशोधन

जल्द ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराने की भी तैयारी

प्रस्ताव पास होने से सीटों का आरक्षण बदल जाएगा

HC के आदेश पर गठित आयोग ने रिपोर्ट की है तैयार

इस रिपोर्ट को जल्द ही मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा

इसके आधार पर पिछड़ों की हिस्सेदारी की जाएगी तय

SC ने सरकार को 31 मार्च तक का दिया था समय
[03/03, 4:34 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में नक़ली दवा की सप्लाई करने वालों को #uppstf ने गिरफ़्तार किया है। इनके पास से monocef O, Gabapin nt, Clavam 625, Pan D, Pan 40, Cef AZ, Taxim O आदि की लगभग 300 पेटी बरामद हुई हैं। दवाइयाँ हिमाचल में बनती थीं और वाराणसी में स्टॉक था।
[03/03, 4:34 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *👆प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल के राख को सर माथे पर लगाते श्री योगी आदित्यनाथ।* मुख्यमंत्री महाराज ऐसे में काम करने के लिए मुख्यमंत्री तो देखा बहुत है लेकिन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा आज तक मैंने नहीं देखा कि किसी शहीद के घर पहुंच कर उसका हाल चाल जानना और उसके परिवार की देखरेख का जिम्मा लेना शहीद सिपाही अस्थियों को अपने माथे पर लगाना यह सनातन धर्म का सबसे पहला ज्ञान है ऐसे मुख्यमंत्री को हृदय आभार व्यक्त करते हैं।
[03/03, 4:34 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *गुड्डू बमबाज के घर पर चला बाबा का बुलडोजर,पांच मिनट में बम बनाने में है एक्सपर्ट*

प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का माफियाओं को मिट्टी में मिला देने के ऐलान के बाद प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद के करीबियों पर चुन-चुनकर कार्रवाई हो रही है।मामले में जफर अहमद के बाद अब चकिया के कसारी-मसारी में गुड्डू मुस्लिम के मकान पर बुलडोजर चल रहा है।आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू बमबाजी कर रहा था।बता दें कि प्रयागराज में लगातार तीन दिन से बुलडोजर चल रहा है।

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल उर्फ कृष्ण कुमार की बीते शुक्रवार को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर और बम मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस दुस्साहसिक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उमेश के हत्यारो की शिनाख्त की।उमेश हत्यारे अभी फरार बताए जा रहे हैं।गुड्डू मुस्लिम भी हत्याकांड के वांछित आरोपी है।

ये वही गुड्डू है जो‌ उमेश पाल हत्याकांड में थैले से बम निकालकर फेंकते हुए नजर आ रहा है।गड्डू बम बनाने में एक्सपर्ट बताया जाता है।यहां तक बताया गया है कि गुड्डू के पास सामान हो तो सिर्फ 4 से 5 मिनट में बम बना सकता है।गुड्डू बम बनाने के लिए कील,गन पाउडर और सुतली जैसी चीजों का इस्तेमाल करता है।गुड्डू इन सामानों को अलग-अलग रखता है, ताकि वो पकड़ा न जाए।बताया जाता है कि गुड्डू ने बम बनाना नेपाल में किसी एक्सपर्ट से सीखा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि गुड्डू ने 90 के दशक के शुरुआत में बम बनाने में महारत हासिल की थी।प्रयागराज में जन्में गुड्डू ने 15 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था।तब वो लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।गुड्डू के परिवार ने उसे जुर्म की दुनिया से दूर रखने के लिए लखनऊ भेज दिया ताकि वो पढ़ाई कर सके, लेकिन अपराध से गुड्डू का नाता नहीं टूटा।
[03/03, 4:54 pm] +91 79916 95361: *बैशकांटी गांव में चौपाल लगाकर अधिकारियों ने जनता की सुनी समस्याए*

*करारी कौशाम्बी*। मंझनपुर विकासखंड क्षेत्र के बैशकांटी गांव में अधिकारियों ने गांव चौपाल का आयोजन किया जहां ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों ने ने सुना उसके निस्तारण के लिए निर्देशित किया ग्राम चौपाल के आयोजन में जिला विकास अधिकारी विजय कुमार एडीओ पंचायत कमला कान्त मिश्रा, पंचायत सहायक मित्र अनामिका सिंह कानूनगो सरफराज हुसैन, लेखपाल सरोज दुबे, कृषि विभाग से स्वर्ण सिंह बीज विभाग | अधिकारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत चौपाल में मौजूद रहे इस दौरान ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि और आवास की भी ज्यादा रही शिकायत बैशकांटी गांव में बना तलब जो आराजी संख्या 430 जिसमे अधिक पानी भरा रहता है लोगो को पानी ग्रामीणों ने की ग्राम चौपाल के आयोजन में ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर समस्या निस्तारण की मांग की।

[03/03, 8:08 pm] +91 96216 39625: *राजू पाल हत्याकांड मामले में नामजद फरार अभियुक्त के घर पर चला योगी का बुलडोजर*

*कौशांबी।**सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखंदा गांव में अतीक अहमद के सहयोगी अब्दुल कवि के मकान पर चला योगी सरकार का बुल्डोजर। भारी सुरक्षा के बीच अब्दुल कवि के घर को ढाहाया गया जहां पर थाना पुलिस और तहसील के अधिकारी मौजूद रहे। प्रयागराज शहर पश्चिमी से बसपा विधायक रहे राजू पाल की 2005 में बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था और उक्त हत्याकांड मामले में अब्दुल कवि सहित कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। राजू पाल हत्याकांड के बाद से अब्दुल कवि लगातार फरार चल रहा है। सराय अकिल पुलिस अब्दुल कवि की खोजबीन हर जगह की लेकिन अभी तक पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। कुछ दिन पूर्व भकंदा गांव स्थित अब्दुल कवि के घर पर सराय अकिल पुलिस ने नोटिस चस्पा कर कुर्की कराए जाने की मुनादी कर चेतावनी दी थी। शुक्रवार के दिन भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अब्दुल कवि के घर को बुलडोजर से पूरी तरह जमीदोज कराया गया।

 

Taza Khabar