चित्रकूट01मार्च*अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मऊ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट आज दिनांक 01.03.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा क्षेत्राधिकारी मऊ शीतला प्रसाद पाण्डेय की उपस्थिति में थाना मऊ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखान,
बंदीग्रह, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, बैरिक, मैस का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक मऊ को साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, हिस्ट्रीशीटर, पुरस्कार घोषित रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर आदि का अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक मऊ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मऊ राजीव कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*