ग्वालियर8अगस्त24*रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई*
*13 ट्रेक्टर-ट्रॉलियां व एक लोडर जब्त*
*अवैध रूप से भण्डारित रेत भी जब्त किया*
ग्वालियर 07 अगस्त 2024/ रेत के अवैध भण्डारण व परिवहन के खिलाफ जिले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 13 ट्रेक्टर ट्रॉली, एक लोडर जब्त किया है। साथ ही अवैध रूप से भण्डारित लगभग 50 घन मीटर रेत जब्त किया गया है।
जिले के भ्रमण पर निकलीं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के संज्ञान में यह बात आई थी कि बड़ागांव हाईवे पर गणेशपुरा तिराहे के समीप अवैध रूप से रेत भण्डारित कर ट्रेक्टर ट्रॉलियों द्वारा अवैध परिवहन कराया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती चौहान के निर्देश पर एसडीएम मुरार श्री अशोक चौहान एवं जिला खनिज अधिकारी श्री प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर पहुँची और ट्रेक्टर ट्रॉलियाँ एवं अवैध रेत जब्त करने की कार्रवाई की।
जब्त किए गए 13 ट्रेक्टर ट्रॉलियां व एक लोडर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के लिये गई टीम में तहसीलदार श्री मस्तराम गुर्जर, जिला प्रशासन, खनिज व पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन