गोरखपुर06मई25*राजकरण नैयर होंगे गोरखपुर के नए SSP साहब… वर्तमान एसएसपी गौरव ग्रोवर को दी गई अयोध्या की जिम्मेदारी
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की रात 14 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। जिनमें गोरखपुर के एसएसपी रहे गौरव ग्रोवर को अब अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब अयोध्या में नए कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। गौरव ग्रोवर गोरखपुर में 3 साल तक इस पद पर तैनात रहे यह पहले एसपी हैं, जिन्होंने गोरखपुर में 3 साल का कार्यकाल पूरा किया है। वहीं अयोध्या में तैनात रहे राजकरण नैयर गोरखपुर के नए एसएसपी होंगे।
नैयर 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। यह मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। 1987 में जन्में राजकरण ने BE और एमटेक की डिग्री हासिल की है। स्वर्गीय विजय सिंह नैयर की संतान राजकरण तब चर्चा में आए, जब अयोध्या में मिल्कीपुर उपचुनाव के दौरान सपा सहित स्वयं अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि एसएसपी खुद वोटरों की आईडी कार्ड चेक कर रहे हैं। जो असंवैधानिक है। आरोप लगने के बाद से सोशल मीडिया पर राजकरण लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए थे।
राजकरण के बारे में एक और बात फेमस है कि उनके कार्य करने का अंदाज बिल्कुल अलग है। इसका एक उदाहरण भी सामने आता है, जब अयोध्या एसएसपी बनाए जाने के पूर्व वर्ष 2020 के दौरान जौनपुर के एसपी थे। तब आम नागरिक के रूप में सिकरारा थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे।
उस वक्त वहां मौजूद थानेदार ने उनसे इतने सवाल पूछे कि वह थाना अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज हो गए और जब भेद खुला तो थाना अध्यक्ष के होश उड़ गए थे। उस समय यह घटना समाचार पत्रों में सुर्खियों में थी। बता दें कि गौरव ग्रोवर पिछले 3 साल से गोरखपुर के एसएसपी पद पर तैनात थे।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश