गोरखपुर १४ मई २६ * ICU के बैड पर दुल्हन की शादी!
गोरखपुर *पूजा और सनी यादव की शादी 13 मई को थी. संयोग से इसी दिन पूजा का LLB अंतिम सेमेस्टर का पेपर पड़ गया. दुल्हनियां बनने के सपने बुनते पूजा भाई के साथ पेपर देकर लौट रही थी. अचानक बाइक से गिरी और बुरी तरह जख्मी हो गयी. उसे अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया.
डाक्टरों ने कहा 12 घंटे ICU में रखना होगा. फिर सवाल था कि शादी कैसे हो?
परिवार ने दूल्हा और बारात के स्वागत, चढ़त, द्वारपूजा की रस्म घर की ड्यौड़ी पर निभाई और जयमाला-सिंदूरदान की रस्म के लिए दूल्हा सनी अस्पताल पहुंचा. रात 1 बजे ICU में बैड पर लेटी पूजा की मांग में सनी ने सिंदूर भरा. जयमाल हुई.
पूजा का दूल्हा BA पास सनी यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा है.
📍गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
More Stories
मथुरा 31 अक्टूबर 26 रिजर्व पुलिस लाइन मथुरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की की जयंती मनाई गई*
मथुरा 31 अक्टूबर 26* महोली में हुई हत्या के अपराधियों को शरण देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर देहात 31 अक्टूबर 26* थाना शिवली पुलिस द्वारा साइबर ठग द्वारा ठगी किये गए 16,500/- रूपये वापस कराये