[24/12, 7:03 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *जांच करने पहुँचे संयुक्त निदेशक ने रोजगार सेवक व प्रधान को बताये भ्रष्टाचार के तरीके,वीडियो वायरल*
( मनरेगा में घोटाले का है आरोप)
गोंडा। केंद्र सरकार द्वारा लागू 100 दिन के सुनिश्चित रोजगार हेतु मनरेगा योजना जिले में किस तरह प्रधानों व रोजगार सेवकों की सांठगांठ, सरकारी धन के आपसी बंदरबांट से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है। जिसके जीता जागते उदाहरण के तौर पर यह खेल जिले के वजीरगंज विकास खण्ड के ग्रामपंचायत बंधवा से देखा जा सकता है। जहाँ एक प्रधान व रोजगार सेवक ने मिलकर मजदूरों के हक पर डाका डालते हुये सरकार के मंसूबों की धज्जियां उड़ा डालीं। वहीं दिलचस्प मामला तो यह है कि लगातार हो रही शिकायतों को शासन द्वारा संज्ञान लेने के क्रम में जिले के वजीरगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत बंधवा में मौके पर जांच करने पहुँचे लखनऊ के संयुक्त निदेशक मनरेगा द्वारा वहां दर्जनों मजदूरों की हजिरी पर सिर्फ आठ मजदूरों के कार्य करते मिलने के बावजूद भ्रष्टाचारी प्रधान एवं रोजगार सेवक पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें भ्रष्टाचार करने के तरीके बताए। जिसका वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के वजीरगंज विकास खंड के बंधवा ग्राम सभा में तैनात रोजगार सेवक पर लंबे समय से मनरेगा मजदूरी में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। जिसको शासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये उक्त मामले की चार दिन पूर्व आकस्मिक जांच करने बंधवा पहुँचे मनरेगा के संयुक्त निदेशक ने ग्रामपंचायत में 7 साइडों के मस्टर रोल दिखाये गये जिसमें 256 मनरेगा मजदूरों की जगह सिर्फ एक साइड चारागाह की जमीन पर मिट्टी की खुदाई कर खंदक लगाने के कार्य में लगे 8 मजदूर ही मौजूद मिले। मौके पर जांच टीम के साथ गये खंड विकास अधिकारी व सहायक कार्यक्रम अधिकारी की मौजूदगी में संयुक्त निदेशक द्वारा प्रधान जितेन्द्र शर्मा व रोजगार सेवक पवन कुमार वर्मा पर कार्यवाही करने के बजाय उल्टे उन्हें भ्रष्टाचार के ही तरीके बताते हुए नजर आये कि यदि मजदूर नहीं हैं तो कहीं से ज्यादा लोगों का इंतजाम कर साइड पर ले आओ चाहे वह काम करें या न करें,और बस उनकी फोटो लेकर भेज दो जिससे यह बवाल खत्म हो जाये।
बहरहाल जब उच्चाधिकारियों द्वारा जांच में भ्रष्टाचार मिलने के बावजूद कार्यवाही के बजाय अधीनस्थों को भ्रष्टाचार की बारीकियां सिखाई जायेंगी तो भ्रष्टाचार तो बढ़ेगा ही। वहीं
इस संबंध में जब जिम्मेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह ज़बाब देने से बचते हुए कन्नी काटते नजर आये।
[24/12, 7:04 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार*
कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के भंभुआ चौकी अन्तर्गत एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अनुसूचित जाति की अत्यंत गरीब व मजदूरी पेशा महिला है। उसके पति परिवार के भरण पोषण के लिये दिल्ली गये हैं। बीते दिनों शाम लगभग 7 बजे वह गांव के सामने सम्पर्क मार्ग पार करके शौंच के लिये जा रही थी। अभी वह सड़क से नीचे उतरी ही थी कि पहले से गन्ने के खेत मे घात लगाये बैठे दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और कट्टे की नोक पर दुष्कर्म करने की नियत से गन्ने के खेत मे ले जाने लगे। अपनी इज्जत लुटती देखकर उसने हल्ला गुहार करना शुरू कर दिया। जिस पर कसकर मुंह बंद करके खेत की मेंड़ पर पटक दिये। तब तक हल्ला गुहार सुनकर गांव के लोग दौड़े जिन्हें आता देखकर दोनो लोग जाति सूचक शब्दों में गाली व जान से मार डालने की धमकी देते हुये भाग निकले। महिला का आरोप है इससे पूर्व दिन में वह अपना पशु लेकर घर जा थी। एक आरोपी ने उसे धक्का देकर दीवार से लड़ा दिया और गाली देते हुये कहा कि हमे देखकर रास्ते से नीचे हो जाया करो, तुम्हे देखकर मन खराब हो जाता है। उनने घटना की तहरीर भँभुआ पुलिस चौकी के साथ कोतवाली में भी दिया मगर कोई कार्यवाही नही हुई। महिला ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है,लेकिन महिला का आरोप पूरी तरह निराधार है। फिर भी प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।