गोण्डा17नवम्बर*थाना परसपुर के दरोगा की पिटाई से आहत युवक ने कप्तान से की फरियाद*
कर्नलगंज/परसपुर गोंडा। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत थाना परसपुर के दरोगा की पिटाई से आहत युवक ने कप्तान को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना परसपुर में तैनात पुलिसकर्मियों से जुड़ा है। उक्त संबंध में कोतवाली कर्नलगंज के ग्राम कुम्हरगढ़ी ग्राम पंचायत करुआ निवासी अंकित गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि कर्नलगंज में उसकी किराने की दुकान संचालित है। अपने दुकान का सामान वह क्षेत्र के बाजारों में सप्लाई करता है। मंगलवार को वह अपनी गाड़ी से सामान लेकर परसपुर गया था। जहां सड़क के किनारे खाली जगह में उसका वाहन खड़ा था। उसी दौरान दोनों तरफ से बस व ट्रक आ जाने से जाम लग गया। जिसे देखकर वह अपनी गाड़ी हटाने ही जा रहा था, कि एक दरोगा दो सिपाहियों के साथ पहुंचे और गाली देते हुये उसकी जमकर पिटाई कर दिये। यही नहीं उसके साथ उसका वाहन भी थाने पर लेकर चले गये। पीड़ित युवक का आरोप है कि थाने पर भी उसकी पिटाई करते हुये दुबारा परसपुर जाने पर गाड़ी सीज करने व फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। जिससे दरोगा की पिटाई से आहत युवक ने कप्तान को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*