गोण्डा17दिसम्बर*अदम गोंडवी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कवि सम्मेलन का आईजी करेंगें शुभारम्भ*
गोंडा। अनुभूति (साहित्यिक,सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान) के तत्वाधान में स्व.अदम गोंडवी जी की पुण्यतिथि पर 18 दिसम्बर शनिवार शाम 6 बजे से चचरी बाजार (पाल्हापुर) कर्नलगंज में संगोष्ठी,सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विदित हो कि जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश में दूसरे कबीर के नाम से जाने गये अपनी पंक्तियों के माध्यम से गरीबों,वंचितों की लड़ाई लड़ने वाले स्व. रामनाथ सिंह अदम गोण्डवी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ अदम गोंडवी जी के साहित्य व जीवन चरित्र पर विशेष व्याख्यान जनपद के वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी जी सुभाष चंद्र मिश्र एडवोकेट हाईकोर्ट द्वारा होगा। उसके पश्चात बाद पंचायत प्रतिनिधियों, विशिष्ट जनों व पत्रकार का सम्मान किया जायेगा। वहीं इसके बाद कवि सम्मेलन का शुभारम्भ होगा। क्षेत्र के चचरी बाजार में आयोजित कवि सम्मेलन का उद्घाटन एस. के. सिंह “सलभ” पुलिस महानिरीक्षक करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुये कार्यक्रम के आयोजक अवधेश सिंह ने बताया कि कवि सम्मेलन में डॉ० अनु सपन (भोपाल), फ़ारूक़ सरल (लखीमपुर), जगजीवन मिश्र (सीतापुर), जमुना प्रसाद उपाध्याय (फैजाबाद), रामकिशोर तिवारी (बाराबंकी), कवियत्री शशि श्रेय (लखनऊ) व जनपद के वरिष्ठ कविगण आमंत्रित हैं।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़