गोण्डा05सितंबर*सरयू नदी में अज्ञात व्यक्ति के छलांग लगाने की आशंका, तलाश में जुटी पीएसी,बाढ़ राहत टीम*
( नदी से एक शव बरामद )
कर्नलगंज (गोण्डा) । तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर कटरा घाट स्थित सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विदित हो कि अभी एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति ने सरयू नदी में छलांग लगाकर जान दे दी थी। जिसकी तलाश में गोताखोरों की टीम ने पांचवे दिन ग्राम मुंडेरवा के पास सरयू नदी में शव बरामद किया था। वहीं शनिवार की देर शाम दों लोगो के कटरा घाट सरयू नदी में कूदने की सूचना मिली। दो व्यक्तियों के नदी में छलांग लगाने की आशंका के मद्देनजर उनकी तलाश हेतु गोताखोरों की टीम लगाई गई है। हालंकि अभी नदी में कूदने वाले लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई गयी जिसमें एक व्यक्ति का शव गोताखोरों द्वारा बरामद कर लिया गया है। जिसकी शिनाख्त अभी नही हो पाई है। पुलिस शिनाख्त कराने एवं विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
कानपुर बिधनू7मई26*रामगंगा नहर की रेलिंग तोड़ बस घुसी, मचा हड़कंप
*बांदा 6 मई 26*कलक्ट्रेट गेट के सामने शीतल निशुल्क पेयजल की निरंत व्यवस्था संचालित की जा रही है*
नई दिल्ली*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 07 मई 2026 के मुख्य समाचार*