गोण्डा05सितम्बर*दबंगों द्वारा घर में घुसकर प्रधान एवं सहयोगी सहित परिजनों की पिटाई* —————————————- (घर में रखे सामानों में तोड़ फोड़ करके महिलाओं को अश्लील गालियां देकर की गई अभद्रता) —————————————- कर्नलगंज (गोंडा)। थाना कटरा बाजार अन्तर्गत असरना गांव में रविवार को ग्राम प्रधान एवं उनके साथी को पहले से घात लगाए बैठे दबंगों द्वारा गाड़ा बन्दी कर घर में घुसकर रखे सामानों में तोड़फोड़ करके महिलाओं को अश्लील गालियां देकर अभद्रता करके जान-माल की धमकी देते हुए लाठी डंडे राड से पिटाई कर छिनैती का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला थाना कटरा बाजार के ग्राम असरना का है।जहां के मौजूदा प्रधान मोहम्मद इबरार उर्फ कुली पुत्र जमालुद्दीन निवासी जोलहनपुरवा असरना ने प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार को तहरीर देकर कहा है कि प्रार्थी वर्तमान में ग्राम सभा असरना का प्रधान है,प्रधान द्वारा कुछ विकास कार्य कराया गया था। उसकी जांच दिनांक 5/9/2021 को दिन में समय लगभग 10 बजे कराने के लिए जैसे प्रधान एवं उनके साथ जावेद अहमद पुत्र निसार अहमद मौके के नाली निर्माण की जांच कराने गए वहीं पर घात लगाए पहले से गाड़ा बन्दी कर विपक्षीगणों श्रीधर व प्रकाश पुत्रगण रामसभा, संतोष व चंदन पुत्रगण सांवल गांव मौजा असरना थाना कटरा बाजार (गोंडा) ने प्रार्थी व प्रार्थी के साथ जावेद अहमद के घर के अंदर घुसकर विपक्षीगणों ने घर में रखा सामान तोड़ डाला व घर के अंदर महिलाओं के साथ अभद्रता भाषा एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग किया और लाठी डंडे राड से विपक्षीगणों ने बुरी तरह से मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दिया। वहीं प्रधान के गले से सोने का चैन व 5000 रुपये मारपीट कर छीन लिया। उक्त संबंध में पीड़ित ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इसी के साथ पीड़ित ने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजकर दबंग विपक्षीगणों के विरुद्ध उचित सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश