गोंडा 20 फरवरी *सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के समर्थन में अखिलेश यादव रामलीला मैदान में करेंगे जनसभा*
कर्नलगंज,गोण्डा । शनिवार को विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के परसपुर में भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह के समर्थन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा की तेजी से चर्चा हो रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह को जिताने के लिये आगामी 23 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर्नलगंज के रामलीला मैदान पहुँचकर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिससे सपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है और कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*