गिरिडीह झारखण्ड 28दिसम्बर 25*पत्नी से नाराज युवक ने ससुराल में मकान पर चला दिया बुलडोजर
झारखंड के गिरिडीह में पत्नी बार-बार मायके चली जा रही थी. इस बात से पति नाराज चल रहा था. ये नाराजगी इतनी बढ़ी की वह जेसीबी के साथ ससुराल आ गया. यहां बात बढ़ी और फिर युवक ससुराल के मकान को ध्वस्त करने की धमकी देने लगा. फिर पूरी चाहर दिवारी को ही गिरा डाला.
यह अनोखा मामला जमुआ थाना इलाके के सिरसिया गांव की है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटी तो युवक जेसीबी समेत फरार हो गया. अब इस मामले की सूचना जमुआ पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस पूरे घटना को अंजाम देने का आरोप पिंटू मंडल नामक युवक पर लगा है. पिंटू का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित गादी-चुंगलो में है.
More Stories
कुशीनगर2 नवम्बर 26*कुशीनगर सड़क हादसा: कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 2 गंभीर |
दिल्ली 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
दिल्ली 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*