May 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

खेरवाड़ा17अप्रेल2022*"आजादी गौरव पदयात्रा" आज 12वे दिन डूंगरपुर सीमा मोथली मोड़ पर पहुंची

खेरवाड़ा17अप्रेल2022*”आजादी गौरव पदयात्रा” आज 12वे दिन डूंगरपुर सीमा मोथली मोड़ पर पहुंची

खेरवाड़ा17अप्रेल2022*”आजादी गौरव पदयात्रा” आज 12वे दिन डूंगरपुर सीमा मोथली मोड़ पर पहुंची

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में “आजादी गौरव पदयात्रा” आज 12 वे दिन विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा के डूंगरपुर सीमा मोथली मोड़ पर पहुंचने पर विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री सम्माननीय डाक्टर दयाराम परमार के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के पदाधिकारियों देहात जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस विधान सभा के पदाधिकारियों, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाजा बजाकर तथा विधायक डॉ दयाराम परमार ने उनका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । यह पैदल यात्रा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के नेतृत्व में
6 अप्रैल 2022 को गुजरात के साबरमती आश्रम से प्रस्थान कर आज 12 वे दिन डूंगरपुर जिले की सीमा मोथली मोड़ पर पहुंचने भव्य स्वागत किया । इसके बाद वहीं मोथली मोड पर सभा में परिवर्तन कर सभा में विधायक डॉ दयाराम ने पदायात्रियो का स्वागत करते हुए पदयात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला । सभा को पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी सिंह देसाई, शंकरलाल यादव वित्त आयोग के अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह राठौड़ ने भी सम्बोधित किया ।
सभा सम्पन्न होने के बाद विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार के नेतृत्व में पदयात्रा पुनः शुरू होकर कर खेरवाड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में होकर ब्लाक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा में पहुंची ।
इस अवसर पर पूर्व उपजिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पण्डया, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार , ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, लक्ष्मण भगोरा, प्रकाश कलाल, प्रवक्ता गणेश मीणा, महासचिव दिनेश मीणा, अब्दुल रज्जाक मकरानी,अजेय डामोर, ब्लाक सेवादल अध्यक्ष धर्मिचन्द पाण्डोर, नफीसा बानो, विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा के सेवादल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा, सरपंच टीना मीणा,उप सरपंच दिनेश मीणा, थावर चंद, कान्ति लाल, जिला परिषद सदस्य कालुराम मीणा, देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर सचिव गजेन्द्र कोठारी, महासचिव मुमताज कुरैशी, पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहीम मकरानी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार मीणा, प्रभुलाल, पूर्व सरपंच धनजी परमार, किशोर भगोरा, कान्ति लाल पटेल लोकेश बसेर, कांग्रेस पंचायत इकाई अध्यक्ष नटवर लाल खराडी, नाथूसिंह गरासिया, मुलीराम अंसारी ,केशवलाल खराडी, पूर्व अधिशाषी अभियंता रूप सिंह खराबी, साकार चन्द लट्टा,बन्शीलाल लट्टा, थावरचंद लट्टा, दिनेश मीणा बडला,उप सरपंच तुलसी राम मोथली,आलम खान सहित ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगण, ग्रामीण उपस्थित थे । यह पदयात्रा कल सुबह खेरवाड़ा से केशरियाजी के लिए प्रस्थान करेगी ।

ये यात्रा 58-60 दिन में कुल 1171 किलोमीटर तय करके 1 जून 2022 को दिल्ली के राजघाट, शक्तिस्थल एव वीरभूमि पर सम्पन्न होगी।

———–

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.