कौशाम्बी9अगस्त24*बीडीओ ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को किया सम्मानित*
*कौशाम्बी* काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर विकासखंड सिराथू मे आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।इस अवसर पर विकास खण्ड के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
खंड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला ने अमर शहीद स्थल,तेरहरा में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीद लांस सेनानायक स्वर्गीय सूरज प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने अमर शहीद स्थल,रामसहाईपुर तथा अमर शहीद स्थल,उदिहीन बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्वर्गीय नरेन्द्र कुमार तथा स्वर्गीय अजीत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा परिजनों को सम्मानित किया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26*वृद्धाश्रम में डीएम अंशुल कुमार का भावुक पल, बुजुर्गों को बांटे वस्त्र*
वाराणसी 1 अक्टूबर 26*प्रकृति की पाठशाला: कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल स्कूल के बच्चों ने जाना पर्यावरण व स्वच्छता का महत्व, रोपे पौधे
अलवर 1 अक्टूबर 26*नॉलेज सिटी अलवर में क्लासरूम मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित