कौशाम्बी9अगस्त24*बीडीओ ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को किया सम्मानित*
*कौशाम्बी* काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर विकासखंड सिराथू मे आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।इस अवसर पर विकास खण्ड के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
खंड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला ने अमर शहीद स्थल,तेरहरा में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीद लांस सेनानायक स्वर्गीय सूरज प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने अमर शहीद स्थल,रामसहाईपुर तथा अमर शहीद स्थल,उदिहीन बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्वर्गीय नरेन्द्र कुमार तथा स्वर्गीय अजीत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा परिजनों को सम्मानित किया।

More Stories
लखनऊ 17 नवम्बर 26*UP में SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का होगा प्रकाशन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा करेंगे प्रेसवार्ता….
नई दिल्ली 17 नवम्बर 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर ..सुबह सुबह की खास खबर..*
कोलकाता 17 नवम्बर 26*बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक डीप डिप्रेशन और अधिक मजबूत हो रहा है