February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी31मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

कौशाम्बी31मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[3/31, 12:43] +91 98397 86493: *ब्रेकिंग फतेहपुर*

*थाने के सामने वाहन चेकिंग कर रहे सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र नाथ मिश्र की मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से मौत, मृतक दरोगा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में तैनात थे। मोटरसाइकिल चालक उसका साथी पुलिस हिरासत में*
[3/31, 19:47] +91 97956 31116: *नगर पंचायत चायल में नाला निर्माण कार्य में हो रहा घोटाला*

*हररायपुर कौशाम्बी* नगर पंचायत चायल में हो रहे नाला निर्माण में न तो इंजीनियर देखने आते है और न ही ठेकेदार जिसमे घटिया सामग्री लगा कर नाला बनाया जा रहा है। टेंडर के अनुसार नाले में लगने वाला गिट्टी, बालू, सरिया, का उपयोग नहीं किया जा रहा है बिना टेंडर मानक के ही नाला निर्माण का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की ये नाला ज्यादा दिन तक नही चलेगा। ठेकेदारों ने टेंडर मानक से परे काम कराया जा रहा है।

आपको बता दें की नाला के निचले हिस्से पर पानी में ही सीमेंट बालू गिट्टी फेक कर नाला बनाया जा रहा है।

[3/31, 20:14] +91 96216 39625: *अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार*

*पकड़े गए गैंग के सदस्यों के कब्जे से एक टवेरा कार एक सेंट्रो कार 3 बाइक पुलिस ने किया बरामद*

*पूरामुफ्ती प्रयागराज।**पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक टवेरा कार एक सेंट्रो कार तीन बाइक के साथ चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को बीती रात पुलिस ने थाना क्षेत्र के अहमदपुर पावन गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों ने थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के असरौली गांव से कुछ दिनों पूर्व टवेरा कार चोरी किया था। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कौशांबी, प्रयागराज जनपद के विभिन्न थाना में पूर्व से तमाम गंभीर अपराध दर्ज हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने अहमदपुर पावन गांव के पास से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के सदस्य तुफैल अहमद पुत्र जमील उद्दीन निवासी अतरसुइया थाना सराय अकिल और उसके गैंग के सदस्य आमिल पुत्र शकील अहमद निवासी अतरसुइया, आशीष कुमार पुत्र राम लोटन सराय अकिल और तौफीक अहमद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी सराय अकिल को बीती रात गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से टवेरा कार सैंटरो कार और तीन बाइक पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी करने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कौशांबी और प्रयागराज जनपद के विभिन्न थाना में पूर्व से तमाम मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध लिखा – पढ़ी कर अदालत में पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

[3/31, 20:16] +91 81156 50600: _*युवक ने किया खुदकुशी परिजनों में मचा कोहराम*_

_*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन ग्राम सभा के मजरा अहिरन का पुरवा निवासी युवक ने प्रयागराज में खुदकुशी कर ली है !_

_जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार यादव उम्र तकरीबन 28 वर्ष पुत्र कमल सिंह निवासी अहिरन का पुरवा ग्राम सभा केन निवासी हैं जो प्रयागराज डीआरएम ऑफिस में नौकरी करते थे परिजनों के अनुसार युवक की सगाई कुछ माह पहले फतेहपुर निवासी एक युवती से तय हुई थी शादी तय होने के बाद युवक और युवती में फोन से बात होने लगी आपस का घनिष्ठ प्रेम संबंध स्थापित हो गए युवक आदित्य कुमार यादव ने लोन लेकर फतेहपुर में ही एक जमीन की रजिस्ट्री युवती के नाम करवा दी अचानक लड़की के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया युवती ने भी आदित्य कुमार यादव से बातचीत बंद कर दिया युवक के सामने बड़ी विकट समस्या खड़ी हुई इससे आहत होकर युवक ने बीती रात प्रयागराज में फांसी लगाकर जान दे दी है शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।_

[3/31, 20:16] +91 81156 50600: _*रेलवे ट्रैक में मिले शव की हुई शिनाख्त*_

_*अझुवा कौशाम्बी* 30 मार्च देर रात सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रेलवे स्टेशन से लगभग 400 मीटर पश्चिम दिशा में अप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 52 वर्ष की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई थी सूचना पर पहुंची सिराथू चौकी पुलिस ने शव शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जिसकी शिनाख्त विनोद सरोज उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र सुईय्या निवासी वार्ड नंबर 4 नगर पंचायत सिराथू थाना सैनी के रूप में हुई है उसके पुत्र शिवा सरोज द्वारा शव की शिनाख्त किया गया है अधेड़ ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है इस पर संशय बना हुआ है_

[3/31, 20:22] +91 99560 44608: *संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत*

*ससुराली जनों पर विवाहिता ने हत्या किए जाने की जाहिर की थी आशंका पंचायत के बाद एक दिन पहले विवाहिता को भेजा गया था ससुराल*

*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर गांव की एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदे से लटकता मिला है सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है विवाहिता का लंबे समय से ससुराली जनों से विवाद चल रहा था विवाहिता ने ससुराली जनों पर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की थी लेकिन पंचायत के बाद विवाहिता को फिर ससुराल भेज दिया गया जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है

घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर निवासी प्रियंका देवी (26) वर्ष की शादी इसी थाना क्षेत्र के बरी पुर गांव निवासी कमलेश कुमार के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई थी उसके 4 वर्ष का बेटा व 6 माह की बेटी भी है शादी के बाद से ही आएदिन विवाहिता का उत्पीड़न होता था गुरुवार की सुबह उसके पति कमलेश कुमार ने बताया कि बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगा लिया कमलेश कुमार का कहना है कि सुबह जब वह सोकर उठा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी फाँसी के फंदे में झूल रही है उसके होश उड़ गए उसने शोर मचाया गॉव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए और मृतक को फाँसी के फंदे से नीचे उतारा व कोखराज पुलिस को सूचना दे दी गयी गौर करने वाली बात यह है कि लंबे समय से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी लेकिन पंचायत के बाद मृतका कल ही अपने मायके से ससुराल आयी थी जहां बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[3/31, 20:35] +91 99191 96696: *कलेक्ट्रेट कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर माला पहनाकर किया गया स्वागत*

*कौशाम्बी* कलेक्ट्रेट कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया जहां सेवानिवृत्त कर्मी को माल्यार्पण कर साथियों ने उनका स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की धर्मराज, प्रधान सहायक कलेक्ट्रेट कौशाम्बी अपनी अधिवर्षता आयु 60 वर्ष पूर्ण कर आज दिनांक 31 मार्च 2022 को सेवा निवृत्त हुए हैं, जिनके सम्मान में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारीगणों द्वारा उनको फूल माला पहनाकर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रमाकान्त पटेल श्याम बिहारी राजीव रंजन इम्तियाज नजमुल हसन अंगद सिंह धारा सिंह चन्द्रपाल सिंह राकेश कुमार र्मार्य सुरेश सिंह सुभाष जायसवाल रामकरन पाल फहीम सहन नीलकण्ठ गोवर्धन शुक्ल एव सुनील सिंह आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें

[3/31, 20:36] +91 99191 96696: *सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान पूर्वक किया गया विदाई*

*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना अंतर्गत पूरब शरीरा गांव निवासी श्रीधर पांडेय पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद पांडेय शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत होते हुए 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक श्रीधर पांडेय का कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बीच मधुर व्यवहार और अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहने वाले शिक्षक श्रीधर पांडेय ने अपने ड्यूटी के दौरान कभी लापरवाही नहीं बरती है उनकी योग्यता और कर्मठता से शिक्षा लेने की जरूरत है इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीधर पांडेय ने कहा कि उनका पूरा जीवन छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित है और सेवानिवृत्त होने के बाद बाद छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अपने घर से छात्रों को शिक्षित करते रहेंगे उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पूरे समाज को शिक्षित करने का है और इस काम को अपने अंतिम दिनों तक पूर्ण करते रहेंगे बताते चलें कि पश्चिम सरीरा के पूरब शरीरा निवासी शिक्षक श्रीधर पांडेय मंझनपुर तहसील क्षेत्र के नारा स्थित जगत नारायण इंटर कॉलेज में संस्कृत के प्रवक्ता थे आज उनकी विदाई बड़े धूमधाम के साथ हुई इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य श्रीकांत त्रिपाठी आदित्य दिवेदी गिरधारी पांडेय आकाश द्विवेदी सुरेंद्र सुशील दिनेश यादव मंगल दास गुप्ता आदि शिक्षक कॉलेज के छात्र छात्राए मौजूद रही

[3/31, 20:36] +91 99191 96696: *जिला जज के साथ डीएम एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण*

*कौशांबी* जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला जज,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिकाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से 31 मार्च को जिला कारागार का निरीक्षण किया संयुक्त रूप से जेल निरीक्षण के दौरान जेल सिक्योरिटी, कार्यालय आवास परिसर को चेक किया गया और जेल अधीक्षक को सुरक्षा से संबंधित कड़े नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया

[3/31, 20:58] +91 98397 86493: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनो को चेक किया गया व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 109 वाहनों का ई चालान किया गया एवं 02 वाहनों का चालान कर 3500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया।

[3/31, 20:58] +91 98397 86493: *शांति भंग में 13 गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में (थाना करारी से 04, थाना पश्चिम शरीरा से 02, थाना कोखराज से 01, थाना मोहब्बत पूर पाइंस से 01, थाना कड़ाधाम से 05) कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है।

[3/31, 20:58] +91 98397 86493: *डीएम एसपी ने किया स्कूलो का निरीक्षण*

*लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध की जाएगी कठोर कार्यवाही*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा द्वारा संयुक्त रूप से यूपी बोर्ड की परीक्षा का निरीक्षण किया है निरीक्षण के दौरान डीएम एसपी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही या नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकल बिहीन संपन्न कराया जाए इसमें सभी शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों श्री दुर्गा देवी इण्टर कालेज ओसा डीएन स्कूल एण्ड कालेज चपरी आम ओसा तथा करारी इंटर कालेज करारी में पहुँच कर परीक्षा केंद्र का दोनों अधिकारियों ने विधिवत निरीक्षण किया व सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण किया साथ ही निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

[3/31, 20:59] +91 99560 44608: *राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु करे आवेदन*

*कौशाम्बी* जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के समस्त राजकीक अषासकीय सहायता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालय व इण्टर कालेज के प्रधानाचार्यों अभिभावकों को सूचित किया है कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2022-23 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 मार्च 2022 से बढ़ाकर दिनांक 04 अप्रैल 2022 कर दी गयी है आवदेकों द्वारा हुई त्रुटियों में संषोधन की तिथि 05 अप्रैल 2022 निर्धारित की गयी है समस्त पात्र छात्र छात्राएं वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं यह परीक्षा जनपद के निर्धारित केन्द्र पर दिनांक 24 अप्रैल 2022 को सम्पन्न होगी।

[3/31, 20:59] +91 99560 44608: *27 अगस्त को घोषित हुआ कार्यदिवस*

*कौशाम्बी* उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा होली अवकाश के क्रम में 19 मार्च 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के एवज में किसी एक चतुर्थ शनिवार को कार्यदिवस के रूप में घोषित किये जाने के निर्देश के अनुपालन में माह अगस्त 2022 में पड़ने वाले चतुर्थ शनिवार 27 अगस्त 2022 को कार्यदिवस के रूप में घोषित किया जाता है।

[3/31, 21:17] +91 6392 177 313: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी मारुफपुर थाना कोखराज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[3/31, 21:17] +91 6392 177 313: *अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना सैनी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रामकरन पुत्र भुल्लन निवासी वार्ड न0-01 कस्बा सिराथू थाना सैनी को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[3/31, 21:17] +91 6392 177 313: *ग्यारह विवेचनाओं का किया गया निस्तारण*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी विवेचकों के साथ गोष्ठी कर विवेचनाओं का निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में 11 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया है जानकारी के मुताबिक थाना मंझनपुर द्वारा 05 विवेचनाओं का निस्तारण थाना करारी द्वारा 03 विवेचनाओं का निस्तारण थाना पश्चिम शरीरा द्वारा 01 विवेचनाओं का निस्तारण व थाना कोखराज द्वारा 02 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया

[3/31, 21:31] +91 97921 21202: *कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों का प्रदेश सरकार कर रही है भरण-पोषण*

*4000 रुपए प्रतिमाह की दर से सरकार द्वारा दी जा रही सहायता*

*कौशाम्बी* प्रदेश में कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के उनके भरण-पोषण शिक्षा चिकित्सा आदि की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना प्रारम्भ की है जिसमे शून्य से 18 वर्ष की उम्र तक के ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता अथवा दोनों की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से हो गई है। ऐसे बच्चों को 4000 रुपए प्रतिमाह की दर से सरकार द्वारा सहायता दी जा रही है। इस महामारी में कुछ ऐसे बच्चे जो पूर्णतया अनाथ हो गए हैं, उन्हें बाल कल्याण समिति के आदेश से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित बाल्य देखभाल संस्थाओं में आवासित कराया जा रहा है 11 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों की कक्षा-12 तक की निःशुल्क शिक्षा हेतु अटल आवासीय विद्यालयों तथा बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार अनाथ हुई बालिकाओं के शादी योग्य होने पर शादी हेतु एक लाख एक हजार की राशि भी उपलब्ध करा रही है। ऐसी श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले कक्षा-9 या इससे ऊपर की कक्षा में अथवा व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष तक के बच्चों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे हैं प्रदेश में जनपद स्तर पर अनाथ हुए बच्चों को लाभ दिलाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को अपनी देखभाल में रखने वाले अभिभावकों से सम्पर्क कर आवेदन पर भराए जा रहें हैं। अब तक प्रदेश में 9,904 ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों या माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु कोविड से हुयी है, को चिन्हित कर लगातार त्रैमासिक रूप में अग्रिम धनराशि प्रेषित करते हुए प्रदेश सरकार इनका भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा, बालिकाओं के विवाह आदि पर धनराशि दे रही है प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के कारण माता-पिता दोनों या किसी एक अथवा अभिभावक को खोने वाले बच्चों के साथ ही अब उन बच्चों को भी हरसंभव मदद पहॅुचाने की योजना शुरू की है जिन्होने कोविड से इतर कारणों से कोरोना काल में अपनों को खोया है सरकार द्वारा जुलाई 2021 में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) शुरू की गई है। इस योजना का लाभ बच्चों, किशोरों को प्रदान किये जाने हेतु सरकार द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इस योजना के अंतर्गत 18 साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिन्होनें कोरोना से इतर कारणों से पहली मार्च 2020 के बाद माता-पिता दोनों या किसी एक को अथवा अभिभावक को खोया है, उनको प्रतिमाह 2500 रूपये की मदद पहुंचाई जा रही है इस श्रेणी में आने वाले 18 से 23 साल के युवक युवती जिन्होंने कक्षा-12 की परीक्षा उत्तीर्ण कर राजकीय डिग्री कालेज विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करना चाह रहे हैं, उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा नीट, जेईई व क्लैट जैसे राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को 23 वर्ष की आयु पूरी होने या स्नातक शिक्षा अथवा मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त करने में जो भी पहले हो तक, इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसमें वह किशोर भी शामिल किये जा रहे हैं जिनकी माता तलाकशुदा या परित्यक्त हैं अथवा जिनके माता-पिता या परिवार का मुख्यकर्ता जेल में हैं। इसके साथ ही बाल श्रम बाल भिक्षावृत्ति बाल वेश्यावृत्ति से मुक्त कराकर परिवार पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराये गये या भिक्षावृत्ति वेश्यावृत्ति में शामिल परिवारों के बच्चों को भी इस योजना में लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत अभी तक कुल 4,946 बच्चों को चिन्हित कर लाभान्वित किया गया है

[3/31, 21:31] +91 97921 21202: *वन स्टॉप सेंटर से भागी बालिकाओं प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच शुरू*

*कौशांबी* संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में जिला प्रबेशन कार्यालय के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई थी जहां बालिकाओं को संरक्षित किया जाता था लेकिन 3 फरवरी को खुशी दिवाकर पुत्री राम कुमार दिवाकर ओसा और प्रियंका पुत्री हरिलाल बराई बंधवा वन स्टॉप सेंटर की दूसरी मंजिल पर बनी खिड़की तोड़कर फरार हो गई थी दो बालिकाओं के अचानक फरार हो जाने के बाद प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया आनन-फानन में बालिकाओं की खोजबीन शुरू हुई काफी प्रयास के बाद पुलिस ने दोनों बालिकाओं को खोज निकाला बालिकाओं का बयान महिला थानेदार ने लिया जिस पर बालिकाओं ने कहा कि उन्हें साजिश रच कर कुछ लोगों ने भगाया है लेकिन बाद में बालिकाए अपने बयान से मुकर गई उनका कहना है कि महिला थानेदार ने उनके ऊपर दबाव डालकर बयान दर्ज कराया है बालिकाओं का कहना है कि वह अपने स्वेच्छा से भागी हैं इसमें किसी का दोष नहीं है मामले को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने मजिस्ट्रेट जांच शुरू करा दी है 7 मार्च को मजिस्ट्रेट जांच की आख्या जिला अधिकारी को भेजी गई है मामले को लेकर महिला सिपाही प्रतिमा देवी पीआरडी के जवान सरिता देवी और मीना देवी को निलंबित किया जा चुका है चर्चा है कि बाद में सुरक्षाकर्मियों को बहाल कर दिया गया है वहीं वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर रेखापाल मैनेजर शशि देवी त्रिपाठी को भी निलंबित किया जा चुका है चर्चा है कि बाद में रेखा पाल को बहाल कर दिया गया है बाल कल्याण समिति की सदस्य निधि त्रिपाठी को भी बाल कल्याण समिति से हटाए जाने का निर्देश दिया गया है पूरे मामले में मजिस्ट्रेट की जांच पूर्ण होने के बाद दोषी चिन्हित होंगे जिन पर कठोर कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी मजिस्ट्रेट जांच को लेकर हड़कंप मचा हुआ है महिला थाना पुलिस के सामने दिए गए बयान के बाद बालिकाओं द्वारा अपने बयान से इनकार करने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है बालिकाओं का कहना है कि उन्हें महिला थानेदार ने बयान बदलने के लिए दबाव डाला है और यदि बालिकाओं पर दबाव डालकर महिला थानेदार ने बयान दर्ज कराया है तो महिला थानेदार भी कार्यवाही की जद में झुलस सकती हैं वन स्टाफ सेंटर से बालिकाओं का भाग जाना और फिर उनकी बरामदगी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है आखिर वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी किस लिए लगाई गई थी सुरक्षाकर्मी यदि अपने ड्यूटी पर सजग होते तो महिला वन स्टॉप सेंटर की दूसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर दिनदहाड़े दो बालिकाएं कैसे भाग जाती लेकिन सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षाकर्मियों पर अभी तक कठोर कार्यवाही नहीं हो सकी है