May 3, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी31जुलाई*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरें

कौशाम्बी31जुलाई*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरें

[31/07, 21:28] +91 94504 05335: *दहेज की डिमांड को लेकर आए दिन विवाहिता से ससुराली जन करते हैं मारपीट*

*कौशाम्बी* सतना के रहने वाले रामकिशोर गर्ग ने अपनी पुत्री की शादी तरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव निवासी पवन तिवारी उर्फ मोनू के साथ हिंदू रीति रिवाज से वर्ष 2015 में किया था विवाहिता के पिता ने अपनी जमीन बेच कर ससुराली जनों को हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था लेकिन उसके बाद भी ससुराली जनों का मुंह सुरसा की तरह फैलने लगा और दहेज की डिमांड को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करना गाली गलौज करना और विवाहिता के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए विवाहिता से मोबाइल छीन कर उसे घर के भीतर बंधक बनाकर रखा जाने लगा किसी तरह से विवाहिता ने अपने मायके फोन किया बेटी के साथ अत्याचार की जानकारी मिलते ही उसके पिता सुधवर बगांव पहुंचे जिस पर उनके साथ ससुराली जनों ने अभद्रता गाली गलौज किया ससुराली जनों के अभद्रता गाली गलौज से पीड़ित होकर उसके पिता ने चरवा पुलिस को विवाहिता के पति पवन तिवारी उर्फ मोनू ससुर उदयभान तिवारी सास अरुणा तिवारी देवर आनंद तिवारी निवासी सुधवर वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है लड़की के पिता का कहना है कि शादी के समय लड़के को इंजीनियर बताकर शादी की थी लेकिन बाद में पता चला कि लड़का इंजीनियर नहीं है अब दहेज के नाम पर एक लाख रुपए नगद और मोटरसाइकिल की मांग की जा रही है रुपए और मोटरसाइकिल ना दे पाने पर मारपीट की जाती है कई बार समझाया गया निवेदन किया गया कि मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं है लेकिन उसके बाद लाठी बेल्ट से विवाहिता की पिटाई की जाती है विवाहिता के मोबाइल को भी उसके पति ने तोड़ दिया है विवाहिता को ससुराली जनों ने इतना प्रताड़ित कर रखा है कि यदि उसने मायके में बात कर लिया तो उसकी हत्या किए जाने का प्रयास किया जाता है किसी तरह से विवाहिता ने 29 जुलाई को अपने पिता को फोन के जरिए सूचना देकर कहा कि मुझे आकर ले जाइए वरना ससुराली जन मेरी हत्या कर देंगे

*विजय कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र चायल जनपद कौशांबी 9450405335*
[31/07, 22:30] +91 94504 05335: *बालक की मौत पर भाजपा नेता सहित 4 नामजद*

*कौशाम्बी* करारी कस्बे में भाजपा नेता संजय जयसवाल के घर में गोली लगने से बालक आनंद की मौत के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता संजय जायसवाल सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है घटनाक्रम में बताते चलें कि करारी कस्बे के संजय जायसवाल के 11 वर्ष के बेटे के साथ मुन्ना लाल वर्मा का 10 वर्ष का बेटा आनंद खेल रहा था खेल खेल में पिस्टल से गोली चल गई और आनंद की मौत हो गई मामले को लेकर आनंद के पिता की तहरीर पर करारी पुलिस ने भाजपा नेता समेत चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।

*विजय कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश चायल जनपद कौशाम्बी*
*9450405335*
[31/07, 22:30] +91 94504 05335: *विवरण उपलब्ध कराने के लिए न्यायालय ने जिला मजिस्ट्रेट को लिखा पत्र*

*कौशांबी* मंझनपुर विकासखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के मजदूरों की मजदूरी को दूसरे के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने के मामले को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा वाद संख्या 3856 सन 2019 वसीम अली बनाम रवि दत्त मिश्रा आदि दाखिल किया गया था यह मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित है मामले में ग्राम विकास अधिकारी रवि दत्त मिश्रा और खंड विकास अधिकारी मंझनपुर को विपक्षी बनाया गया है मामले में मनरेगा के अभिलेख विवरण अदालत में उपलब्ध कराए जाने का निर्देश पूर्व में भी 5 मई 2022 और 31 मई 2022 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दिया था लेकिन मनरेगा भुगतान का विवरण अदालत को उपलब्ध नहीं हो सका है जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखते हुए कहा है कि 5 अगस्त 2022 को मनरेगा का विवरण अदालत में उपलब्ध कराएं अदालत के निर्देश के बाद भी दो तारीखों में विवरण अदालत में ना उपलब्ध कराया जाना गंभीर बिंदु है।

*विजय कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश चायल जनपद कौशाम्बी*
*9450405335*
[31/07, 22:30] +91 94504 05335: *भारतीय सेना के मेजर रैंक की प्रमोशन लेकर कौशाम्बी का मान बढ़ा रहे हैं सर्वेश*

*कौशांबी* चायल तहसील के लोकीपुर गांव निवासी अवधेश कुमार त्रिपाठी के पुत्र कैप्टन सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने अपनी कठिन मेहनत और लगन के बल पर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया। और भारतीय सेना में इन्हें मेजर के रैंक पर प्रमोशन दिया गया। सेना की परंपरा के अनुसार उनकी पत्नी सरिता त्रिपाठी और ब्रिगेडियर नवदीप सिंह ने सर्वेश कुमार त्रिपाठी को रैंक पहनाकर पदोन्नत किया इस दौरान सेना के उच्च अधिकारी और गांव लोकीपुर के लोग मौजूद रहे पदोन्नत की खुशी में लोकीपुर में 1 महीने का मेडिकल कैंप भी लगाया था मेडिकल कैंप के माध्यम से गांव के लोगों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गयी सर्वेश कुमार त्रिपाठी को मेजर के पद पर पदोन्नति मिलने से परिजन रिश्तेदार के साथ गांव में खुशी का माहौल है।

[31/07, 22:30] +91 94504 05335: *रेलवे से चोरी के दो कुंटल लोहा के साथ कबाडी़ गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* कोखराज थाना के अंतर्गत शुजातपुर रेलवे स्टेशन बम्हरौली गांव से कबाड़ी ने रेलवे का अंकड़ लोहा और प्लेट सहित लगभग 2 कुंटल कबाड़ भाव के दर से खरीद कर जा रहा रहा था! सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवान ने कबाड़ी को चोरी के लोहे वा बाइक के साथ अपने हिरासत में लेकर शुजातपुर स्टेशन लाई कबाड़ी आरोपी से आरपीएफ पुलिस पूछताछ कर रही है! कबाड़ी के बताए अनुसार रेलवे का लोहा बेचने वाले के घरों में आरपीएफ के जवान दबिश देने के लिए रवाना हुए अब देखना यह है की रेलवे का सामान बेचने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर पा रही है या उनको अभयदान दे रही है।

[31/07, 22:30] +91 94504 05335: *सीएचसी सिराथू का सीडीओ ने किया निरीक्षण*

*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू का रविवार को सुबह 11:00 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को बताया गया कि इमरजेंसी के लिये तैनात डॉक्टर नीरज अपने कमरे पर थे। फार्मासिस्ट अजय सिंह व वार्ड ब्वाय दिलीप सिंह मौके पर उपस्थित पाये गये। उनके द्वारा 2-3 बार फोन करने पर निरीक्षण के अंत में डॉ0 नीरज और एक स्टाफ नर्स वहॉं पर आये सीडीओ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के केंद्र परिसर में कई जगह थोड़ा थोड़ा जल भराव घास और गन्दगी पायी गयी। डिलीवरी वार्ड में कई महिलायें भर्ती हैं और स्टाफ नर्स श्रीमती रुक्मिणी देवी अपने वार्ड में तैनात थीं। एम्बुलेंस ठीक स्थिति में पायी गयीं। जिस पर सीडीओ ने अस्पताल की व्यवस्था देख कर चिकित्सक को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इमरजेंसी में मौजूद रहे।

*
[31/07, 22:30] +91 94504 05335: *एकल अभियान संबद्ध हरि कथा योजना भजन टोली द्वारा भजन संध्या संपन्न*

*कौशाम्बी* एकल अभियान सम्बद्ध हरि कथा योजना द्वारा अंचल कौशांबी के मंझनपुर नगर में 29 जुलाई को भजन संध्या का कार्यक्रम नेता नगर में आयोजित किया गया जिसमें नगर के सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया भजन संध्या कार्यक्रम के अंचल संरक्षक डॉक्टर बृजेश द्विवेदी व अंचल उपाध्यक्ष रमाकांत संस्कार शिक्षा के अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता उपाध्यक्ष सत्यनारायण अमरेश केसरवानी कल्लू पंडा अंचल सचिव, रामलीला कमेटी के मुकुंदी लाल बलराम पाल राजू वर्मा संभाग अभियान प्रमुख संजय सूर्या संभाग आरोग्य योजना प्रमुख ज्ञान सिंह अंचल अभियान प्रमुख यमुना पार नागेश्वर जी मंझनपुर नगर के सैकड़ों गणमान्य महिला पुरुषों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें अंचल संरक्षक डॉक्टर बृजेश द्विवेदी द्वारा एकल अभियान के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गई एवं भजन टोली द्वारा राजकुमार गुप्ता केंद्रीय भजन टोली प्रमुख सरोजिनी उड़ीसा से जानकी नेपाल से विद्या अमेठी से रिंकी प्रतापगढ़ से अंकिता कानपुर से रोहिणी लखीमपुर से जय नारायण झारखंड से बालकराम लखीमपुर से कुलदीप अयोध्या से पहुंच कर कार्यक्रम में चार चांद लगाते हुए भव्य कार्यक्रम कराया गया कार्यक्रम का संचालक पूर्व संच प्रमुख लाल चंद द्वारा किया गया जिसमें एकल अभियान के पूर्व अभियान प्रमुख लवलेश श्रीवास्तव पश्चिम सरीरा से सुनील केसरवानी कार्यक्रम के सहयोगी कल्लू प्रसाद सोनी विष्णु मोदनवाल पन्नालाल गौतम सुशील कुमार चट्टू केसरवानी शंकरलाल केसरवानी राहुल अग्रहरि गोलू केसरवानी पप्पू चौधरी के साथ नगर के संभ्रांत गणमान्य महिला पुरुष उपस्थित रहे एकल अभियान कौशांबी कार्यकर्ता में जिला संगठन मंत्री व अंचल अभियान प्रमुख कृष्ण मूरत सिंह शिव मोहन ओम प्रकाश राजेश प्रसाद आशीष रमेश वीरेंद्र सुभाष राकेश बहन सुषमा बहन श्वेता बहन प्रतिभा गिरीश राजेंद्र के साथ नगर के समस्त लोगों ने भजन संध्या के कार्यक्रम का रसपान किए एवं एकल अभियान के विषय में जानकारी प्राप्त किया और सभी लोगों ने भजन संध्या कार्यक्रम की सराहना की एवं एकल अभियान मैं जुड़ने का आश्वासन भी दिया।

[31/07, 22:57] +91 96706 43576: *चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा बच्ची लाल पुत्र स्व0 मंगी लाल निवासी कांशीराम कालोनी गांधीनगर थाना मंझनपुर को काशीराम कालोनी मंदिर के बगल में अर्जुन प्रसाद के घर से सरिया चोरी करते हुये गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 18 किलोग्राम लोहे की सरिया बरामद होने पर थाना मंझनपुर पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[31/07, 22:57] +91 96706 43576: *राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा की बैठक सम्पन्न*

*कौशाम्बी।* राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा की बैठक पश्चिम शरीरा में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा के प्रदेश महासचिव अनिल त्रिपाठी रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनीत पाण्डेय ने की बैठक में उपस्थित लोगों ने ब्राह्मण समुदाय के लोगों के संगठित होने पर जोर दिया बैठक में अश्वनी पांडे प्रकाश दुबे विक्की पांडे रोहित गर्ग पप्पू तिवारी मोनू त्रिपाठी सोनू त्रिपाठी सहित क्षेत्र के नामी-गिरामी ब्राम्हण मौजूद रहे।

[31/07, 22:57] +91 96706 43576: *दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त सती प्रकाश पुत्र घनश्याम निवासी हिनौता थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

इसी प्रकार थाना कड़ाधाम पुलिस बल द्वारा वारटी अभियुक्त सुन्दरलाल पुत्र बिट्टू निवासी निजाममई थाना कड़ाधाम को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

[31/07, 22:57] +91 96706 43576: *अंगद की तरह पैर जमाए अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का चला हंटर*

*कौशाम्बी।* पश्चिम शरीरा थाना के स्थानीय कस्बे के हनुमान मंदिर चौराहे पर चाय पान की दुकान को कई बार नोटिस देने के बाद भी दुकान नहीं हटाया गया ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में की जहां मामले की गंभीरता को लेते हुए पश्चिम शरीरा थानेदार भवानी सिंह वा हल्का कानूनगो अमृत सिंह लेखपाल मुमताज अहमद रविवार शाम 4:00 बजे पहुंच कर अतिक्रमण कारी दिनेश गुप्ता सुमेर गुप्ता कल्लू गुप्ता जो सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए थे तत्काल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटा कर सरकारी भूमि को संरक्षित किया गया पुलिस और राजस्व कर्मियों की संयुक्त इस कार्रवाई से चौराहे पर हड़कंप का माहौल रहा।

[31/07, 23:05] +91 6394 823 541: *किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन*

*कौशाम्बी* किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित रहा किसान नेताओं की मांग थी कि किसानों की समस्याओं के समाधान अधिकारी त्वरित करें चक्का जाम की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया है

भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियान संघठन के राष्टीय अध्यक्ष के आदेशनुसार कौशाम्बी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में चायल सर्किल के थाना चरवा के महँगाव चौकी के भैरव भीटी कानपुर प्रयागराज हाइवे पर रविवार की दोपहर सैकड़ों किसानों ने जाम कर दिया है सड़क पर बैठे किसानों ने समस्याओं के समाधान के लिए नारेबाजी का प्रदर्शन भी किया जिससे आवागमन बाधित हो गया है सड़क पर जाम लगाए जाने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और किसानों को समझा-बुझाकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया है किसान नेताओं ने अधिकारियों से वार्ता की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की

[31/07, 23:07] Anil: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 199 वाहनों का ई-चालान तथा एक वाहन को सीज किया गया

[31/07, 23:07] Anil: *निरोधात्मक कार्यवाही में 04 अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी पुलिस* अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना कोखराज से एक थाना सैनी से एक थाना मोहब्बतपुर पइन्सा से दो कुल चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है

: प्रयागराज लेखपाल परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़

नकल माफिया केएल पटेल का करीबी संदीप गिरफ्तार

कार में बैठकर पेपर सॉल्व कर रहा था संदीप पटेल

प्रयागराज STF ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व डीएम संजय खत्री ने किया खुलासा

मदन कुमार केसरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश

About The Author

Taza Khabar