कौशाम्बी3जुलाई26*जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने शुक्रवार को उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने राज्यकर की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त,राज्यकर को कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने एवं और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन,स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन,खनन,विद्युत,वन विभाग,मण्डी,आबकारी एवं नगर निकाय की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों तहसीलदारों को आर.सी.वसूली एवं अंश निर्धारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों /तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन आईजीआरएस में प्राप्त आमजन की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध किया जाए। उन्होंने चकबंदी अधिकारियों को चकबंदी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,