कौशाम्बी29सितम्बर24*डीएम का निर्देश नहीं मानते नगर पंचायत चरवा पेट्रोल पंप संचालक*
*कौशांबी।* बोतल में पेट्रोल देने पर जिलाधिकारी ने पूरी तरह से रोक लगाई है लेकिन निदेशों का पालन होता नहीं दिख रहा है कुछ रुपए कमाई की लालच में पंप संचालक अधिकारियों के निदेर्शों की धज्जियां उड़ाने में संकोच नहीं कर रहे हैं चायल तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा में स्थित एक पेट्रोल पंप में जिला अधिकारी के निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही है इंडियन ऑयल के इस पेट्रोल पंप में खुलेआम बोतल में पेट्रोल दिया जा रहा है पेट्रोल पंप की जांच करने वाले अधिकारी अंजान बने हुए हैं पेट्रोल ले जाने वाले लोग पेट्रोल का उपयोग कहां करते हैं यह जांच का विषय है इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी भी पेट्रोल पंप संचालक की मनमानी पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। ग्राहकों की मानें तो इस पंप में मिलावट खोरी और नाप में कमी भी आम बात हो गई है नाप के समय मीटर जंप कर रहा है। सूत्रों की मानें तो मशीनों में चिप लगाई गई है लेकिन बांट माप अधिकारी से लेकर पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी पंप की जांच कर अव्यवस्था में सुधार करने का प्रयास नहीं किया है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम