कौशाम्बी29मार्च25*बेरोजगारी, महंगाई एवं संविधान बचाने की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस – राजेश तिवारी*
कौशाम्बी प्रयागराज मंडल के सभी जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा के आवास पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार राजेश तिवारी ने संगठन को नए सिरे से मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक लिया ! जिसमें कौशांबी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के निर्देश पर कौशांबी जिले के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे !
राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि संगठन को ब्लॉक न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र एवं मंडल स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा व कांग्रेस के किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचना है!बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करना है और संगठन को गांव-गांव डगर– डगर तक पहुंचना है !राजेश तिवारी ने निर्देश दिया कि तीन न्याय पंचायत पर एक मंडल एवं हर ब्लॉक पर कांग्रेस पार्टी का कार्यालय खोला जाएगा और आम जनमानस की समस्या को लेकर तहसील वर एवं ब्लॉक में धरना प्रदर्शन कर उनके अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी !
इस मौके पर प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ,प्रदेश सचिव प्रभारी कौशांबी राजेश साहनी, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई अमित द्विवेदी “आजाद”, जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, एनएसयूआई महासचिव अभिषेक शुक्ला, सोनू यादव, कैलाश केशरवानी, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, नीरज उपाध्याय, गिल्ला पाण्डेय लगभग दर्जनों की संख्या में कौशांबी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे!

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश